{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Samsung Smartphone Launch: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया Samsung फोन लॉन्च, मिलेगी 90Hz Display और 25W Fast Charging!

Samsung Smartphone Launch: टेक दिग्गज सैमसंग ने सिंगापुर के बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च कर दिया है। Galaxy A सीरीज के इस हैंडसेट को कंपनी ने इसी साल सितंबर में यूरोप में उतारा था, लेकिन सिंगापुर वेरिएंट को एक नए और अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
 

Samsung Smartphone Launch: टेक दिग्गज सैमसंग ने सिंगापुर के बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च कर दिया है। Galaxy A सीरीज के इस हैंडसेट को कंपनी ने इसी साल सितंबर में यूरोप में उतारा था, लेकिन सिंगापुर वेरिएंट को एक नए और अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

फीचर्स पर नजर डालें तो Samsung Galaxy A18 4G में 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरा सेक्शन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, फोन को दिनभर पावर देने के लिए इसमें दमदार 5,000mAh की बैटरी मौजूद है।

Samsung Galaxy A18 4G की कीमत

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ SGD 328 (करीब 25,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लैक, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Samsung इस फोन के साथ 25W का पावर अडेप्टर मिलेगा।

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन को MediaTek Helio G99+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यूरोप में इसे Samsung के Exynos 1610 चिपसेट के साथ लाया गया है। सिंगापुर वेरिएंट को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाई जा सकती है।

Galaxy A18 4G स्मार्टफोन Android 17-पर आधारित One UI 9 पर रन करता है। सैमसंग का कहना है कि इस फोन को 6 ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,340 pixels) Super AMOLED Infinity U डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 कोटिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A18 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया गया है। इस फोन को IP64 रेटिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।