{"vars":{"id": "91925:5179"}}

त्योहारों के सीजन में घर बैठे शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम लागत में मिलेगा बंपर मुनाफा

त्योहारों के सीजन में घर बैठे शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम लागत में मिलेगा बंपर मुनाफा
 

त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बिजनेस आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कम लागत में शुरू करके आप बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

नवरात्रि का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इसके बाद दशहरा और दीवाली जैसे कई बड़े त्योहार आएंगे। इस समय पर घर को सजाने के सजावटी सामान से लेकर मिठाईयां और पकवानों की बाजारों में काफी डिमांड होती है। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है तो त्योहार के इस सीजन में मिठाई और स्नैक्स बनाने का काम बेहतर रहेगा।

  1. होममेड मिठाई और स्नैक्स का बिजनेस

त्योहारों पर पैकेज्ड मिठाइयों की तुलना में शुद्ध और घर की बनी मिठाइयों (जैसे बेसन के लड्डू, काजू कतली, गुझिया, मठरी, नमकीन) की मांग बहुत अधिक रहती है। अगर आप तरह- तरह की मिठाईयां और स्नैक्स बना सकते है तो आप घर बैठे ये काम शुरू कर सकते है। इसमें बहुत कम लागत आएगी। लेकिन 40% से 50% तक मुनाफा आसानी से मिल जाता है।

 

2. घर बैठे करे दीया और मोमबत्ती डेकोरेशन

इसके अलावा दीवाली और अन्य त्योहारों पर सुंदर, हैंडमेड और डिजाइनर दीयों तथा खुशबूदार मोमबत्तियों की बहुत मांग होती है। आप इस बिजनेस की भी शुरूआत कर सकते है। सादे मिट्टी के दीये खरीदकर उन्हें ऐक्रेलिक पेंट, गोटा-पत्ती, सीक्वेंस और चमकी से सजाएं। आप वैक्स खरीदकर घर पर ट्रेंडी खुशबूदार कैंडल भी बना सकती हैं। खास बात यह है कि इस काम को 1,000 से 2,000  रुपये की मामूली लागत से शुरू किया जा सकता है। इससे तगड़ा मुनाफा होगा।

3. गिफ्ट हैम्पर्स करें तैयार

आपने अक्सर देखा होगा लोग त्योहारों पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को देने के लिए सुंदर पैकिंग वाले गिफ्ट हैम्पर्स ढूंढते हैं। ऐसे में आप घर बैठे बास्केट, नेट फैब्रिक, रिबन और सजावटी सामान लाकर ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट्स या पूजा के सामान को आकर्षक तरीके से पैक करें। इसमें मुख्य कला आपकी क्रिएटिविटी है। इसके बाद आप इन्हें आसानी से बाजार में बेच सकते है और अच्छा पैसा कमा सकते है।

4. पूजा थाली और तोरण

करवा चौथ, अहोई अष्टमी और दीवाली पर सुंदर सजी हुई पूजा थाली, शुभ-लाभ के हैंगिंग और मुख्य द्वार के तोरण की भी काफी मांग रहती है। ये चीजें बहुत ही कम लागत में तैयार होकर अच्छे दामों में बिकती हैं। इसलिए घर पर ही थाली, गोटा, मोतियों और गत्ते का इस्तेमाल करके सुंदर डिजाइन तैयार कर सकती है।

सिलाई कढ़ाई का काम

इसके अलावा महिलाओं के लिए सिलाई और कढ़ाई (Stitching & Embroidery) का काम घर से शुरू करने के लिए बेहद आसान है। इसके साथ ही आप इस काम से बंपर कमाई भी कर सकते है। क्योकिं त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में इसकी मांग दोगुनी हो जाती है।

इस काम को आप बहुत ही कम लागत में शुरू करके हर महीने अच्छी कमाई कर सकते है। घर बैठे आप अल्टरेशन और बेसिक सिलाई (Alteration & Basic Stitching) का काम कर सकते है। नए या पुराने कपड़ों की फिटिंग सही करना, फॉल-पिको लगाना, पैंट/सलवार की लंबाई छोटी करना।

यह सबसे आसान काम है जिससे तुरंत कमाई शुरू हो जाती है। आज कल ट्रेंडी और डिजाइनर ब्लाउज (जैसे बोट नेक, पैडेड ब्लाउज, लहंगे के ब्लाउज) की बहुत मांग रहती है। अगर आपको हैंड एम्ब्रॉयडरी आती है तो आप प्लेन साड़ियों, कुर्तियों और दुपट्टों पर हाथ से कढ़ाई (जैसे गोटा-पत्ती, थ्रेड वर्क, शीशा/मिरर वर्क, मोती वर्क) कर सकते है और उनकी कीमत कई गुना बढ़ाई जा सकती है।