{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Tata Kuno EV: MG Windsor को मिलेगी नई टक्कर! टाटा ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें लॉन्च डेट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए एक बिल्कुल नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी पर जोरों से काम कर रही है।
 

Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए एक बिल्कुल नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी पर जोरों से काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इसे आंतरिक रूप से 'Kuno' (कूनो) कोडनेम दिया है। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो, यह नई ईवी सीधे तौर पर भारतीय बाजार में बेहद लोकप्रिय एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) को चुनौती देने के के लिए तैयार की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा इस नई कार को वर्ष 2027-28 तक बाजार में ला सकता है।

ये नया मॉडल टाटा मोटर्स की उस ईवी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत जून 2026 में आयोजित 'इन्वेस्टर डे' के दौरान कंपनी ने FY2031 तक अपने ईवी पोर्टफोलियो को 6 से बढ़ाकर 10 मॉडल्स करने का रोडमैप अनाउंस किया था।

Tata Kuno' की साइज, पोजिशनिंग और मैन्युफैक्चरिंग डिटेल्स क्या हैं ?

आकार और पोजिशनिंग की बात करें तो यह लगभग 4.3 मीटर लंबी कूनो ईवी टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अगली पीढ़ी की नेक्सन ईवी (कोडनेम 'गरुड़') से ऊपर और मौजूदा सिएरा ईवी (Sierra EV) के बीच पोजिशन कर सकते है।

साणंद प्लांट में प्रोडक्शन

कूनो का निर्माण गुजरात के साणंद स्थित टाटा के प्लांट में किए जाने के कयास लगाए जा रहे है। कंपनी इसके लिए प्रति वर्ष 80,000 से 1,00,000 यूनिट्स की सालाना उत्पादन क्षमता की योजना बना रही है, जो दर्शाता है कि टाटा को इस मॉडल से बड़े वॉल्यूम की आस है।

प्रोडक्शन नेम: 'Kuno' केवल एक इंटरनल प्रोजेक्ट कोडनेम है और अंतिम प्रोडक्शन मॉडल का नाम कुछ अलग हो सकता है। यह कार Curvv EV और Sierra EV के साथ टाटा की मिड-साइज़ ईवी लाइनअप का हिस्सा बन सकती है।

यह किस प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और केबिन स्पेस कैसा मिलेगा ?

एमजी विंडसर ईवी की सबसे बड़ी खासियत उसका बिग केबिन स्पेस है, जिसे मात देने के लिए टाटा ने अपने सबसे आधुनिक आर्किटेक्चर का सहारा लिया है

Acti.ev प्लेटफॉर्म: कूनो एसयूवी टाटा के समर्पित Acti.ev प्योर-ईवी आर्किटेक्चर पर बनाने की प्लानिंग हो रही है। यह प्लेटफॉर्म फ्रंट-व्हील ड्राइव, रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव जैसे विभिन्न पावरट्रेन लेआउट्स क सपोर्टिव है।

मैक्सिमम केबिन स्पेस

इस प्लेटफॉर्म के फ्लैट फ्लोर और ऑप्टिमाइज्ड बैटरी-पैक लेआउट की हेल्प से टाटा को केबिन के अंदर ज्यादा से ज्यादा लेगरूम और बूट स्पेस निकालने में मददगार साबित होगी, जो विंडसर ईवी जैसी फैमिली-फ्रेंडली कार से मुकाबला करने के लिए बेहद जरूरी है।

इसके बैटरी पैक, पावर और ड्राइविंग रेंज के आंकड़े कैसे होने की उम्मीद है

वैसे तो टाटा मोटर्स ने अभी इसके बैटरी और पावरट्रेन के आफिशियल डिटेल का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपनी पोजिशनिंग के बेस पर यह Curvv EV या Sierra EV से कंपोनेंट्स शेयर कर सकती है

Curvv EV स्पेसिफिकेशंस

कर्व ईवी में 55 kWh का बैटरी पैक और 167 hp / 215 Nm का फ्रंट-माउंटेड मोटर मिलता है, जो 502 किमी की क्लेम्ड रेंज देता है।

Sierra EV स्पेसिफिकेशंस

सिएरा ईवी 65 kWh और 75 kWh बैटरी आप्शन के साथ आती है, जो 535 किमी और 665 किमी तक की रेंज देती हैं। इसके RWD वेरिएंट्स 238 hp/209 hp और AWD वेरिएंट्स 349 hp/504 Nm का आउटपुट देते हैं।

टाटा कूनो की संभावित कीमत क्या हो सकती है ?

कंपनी ने अभी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिस सेगमेंट में इसे उतारा जा रहा है, उसके हिसाब से इसकी एक्स-शोरूम कीमत Tata Curvv EV (17.19 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये) और Tata Sierra EV (18.79 लाख रुपये से 25.99 लाख रुपये) के आसपास हो सकती है। वैसे टाटा मोटर्स की ओर से 'Kuno' प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। साथ ही लॉन्च से पहले इसके डिटेल्स में बदलाव भी हो सकते है।