दिवाली पर गाड़ी खरीदने वालों की मौज! 36.47 KM माइलेज वाली CNG कारों की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। बस कुछ ही दिनों में ही दिवाली भी आने वाली है।ज्यादात्तर लोग फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का प्लान करते है। साथ ही पेट्रोल की बढ़ती कीमत और कम होते माइलेज की वजह से कई लोग इसके विकल्प पर भी विचार करते है। ऐसे में CNG कार सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। उन लोगों के लिए खासतौर पर जो रोज लंबी दूरी पर होने वाले फ्यूल खर्च को भी कम करना चाहते है। मार्केट में कई ऐसी गाड़ियां हैं जो शानदार माइलेज के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के भी ऑप्शन के साथ आती हैं। कंपनी के अनुसार ये कारें आसानी से 36.47 km/kg तक माइलेज देती है। तो चलिए आपको यहां पर बेस्ट CNG कारों की जानकारी देते है, इस लिस्ट में Maruti Suzuki Swift से लेकर Tata Tiago आती है।
Maruti Suzuki Dzire CNG
Maruti Suzuki Dzire इस लिस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। इसके CNG-AMT वेरिएंट के लिए 36.47 km/kg का दावा कंपनी ने किया है। ये उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, जिन्हें रोजाना ऑफिस आने-जाने या लंबी दूरी तय करने के लिए सेडान कार की जरूरत है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। साथ ही CNG मोड में इसकी पावर 69 bhp और टॉर्क 101.8 Nm तक है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का दिया गया है। इसकी कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Maruti Suzuki Swift CNG
Maruti Suzuki Swift उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो छोटी और आसानी से चलने वाली हैचबैक कार खरीदना चाहते है। कंपनी की मानें तो इसका CNG-AMT वेरिएंट 35.34 km/kg तक माइलेज देता है। इसका प्राइस 5.78 लाख रुपये से शुरू होता है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 69 bhp की पावर और लगभग 102 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शामिल है। ये गाड़ी उनके लिए बढ़िया रहेगी जो शहर में रहते हैं और पार्किंग के लिए जगह कम है।
Maruti Suzuki Baleno CNG
बता दें कि हैचबैक में ज्यादा जगह और प्रीमियम डिजाइन चाहने वालों के लिए Maruti Suzuki Baleno CNG का ऑप्शन परफेक्ट है। इस कार को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी की मानें तो इस कार का CNG-AMT वेरिएंट 34.47 km/kg तक माइलेज देता है। इसमें भी 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। CNG मोड में इसकी पावर 69 bhp और टॉर्क लगभग 102 Nm है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के आता हैं। Baleno की एक बड़ी खासियत इसका प्रीमियम हैचबैक डिजाइन है। जो इसको ओर बेस्ट बनाता है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Tata Tiago CNG इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बजट-फ्रेंडली कार है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 28.06 km/kg तक जाता है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 74 bhp की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क देता है। इस कार की खासियत ड्यूल-सिलेंडर CNG टैंक सिस्टम इसको ओर भी यूनिक बनाता है। जिसकी वजह से बूट में सामान रखने के लिए अच्छी-खासी जगह मिल जाती है। Tata Tiago CNG में मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन भी हैं। हालांकि, AMT का ऑप्शन सेलेक्टेड वेरिएंट में ही दिया गया है। इसकी कीमत 4.77 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG
इस कार की लिस्ट में आखिरी लेकिन दमदार Maruti Suzuki Grand Vitara CNG कार है। ये उनके लिए जो एक SUV लेने की ख्वाहिश रखते है। कंपनी के अनुसार 26.6 km/kg तक माइलेज देती है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 87 bhp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। हालांकि, इसके लिमिटेड वेरिएंट ही CNG के साथ आते हैं। इसकी कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है।