{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Vivo S2 FE 5G लॉन्च: दमदार फीचर्स और शानदार लुक के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

स्मार्टफोन की कंपनी वीवो ने बीते दिनों Vivo S2 FE को भारत में लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। ये नया मिड रेंज मॉडल 10,000mAh स्ट्रांग बैटरी के साथ आता है।
 

स्मार्टफोन की कंपनी वीवो ने बीते दिनों Vivo S2 FE को भारत में लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। ये नया मिड रेंज मॉडल 10,000mAh स्ट्रांग बैटरी के साथ आता है। साथ ही ये 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्टिव है। इतना ही नहीं बल्कि Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट एड किया गया है और ये 8GB तक रैम के साथ उपलब्ध है। ये नया स्मार्टफोन भारत में तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। Vivo S2 FE में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। जिसका सीधा तोड़ ये है कि अगर आप अच्छी बैटरी लाइफ वाला एक नया फोन खरीदने का सोच हे हैं, तो आप ये आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। चलिए अब इसकी सेल डेट और बाकी डिटेल्स भी आपको बता दें जरा विस्तार से

Vivo S2 FE की भारत में कीमत

Vivo S2 FE की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये रखी है। वहीं, इसका टॉप-एंड 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये है। ये नया फोन स्टेलर ग्रीन, टाइटन ब्लैक और जेन व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी सेल 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, Vivo India की वेबसाइट और दूसरे रिटेल चैनल्स पर शुरू की जाएगी। वहीं इंट्रोडक्टरी ऑफर के चलते Vivo S2 FE के खरीदने वालें 10 परसेंट इंस्टेंट कैशबैक या 10 परसेंट एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते है। उन्हें बिना किसी अलग खर्च के 100GB का Google One स्टोरेज भी दिया जाएगा। इसके अलावा बायर्स V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 परसेंट तक की छूट भी ले पाएंगे।

Vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स: डुअल सिम (नैनो) वाला Vivo S2 FE वीवो के लेटेस्ट OriginOS 6 पर वर्किंग है, जो Android 16 पर बेस्ड है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K (1,260X2,800 पिक्सल) AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 449 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ उपलब्ध है। ये पैनल HBM (हाई ब्राइटनेस मोड) में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने के लिए रेटेड है। इसमें 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

वहीं अगर बात करें इसके कैमरा सेटअप की तो Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी Bokeh कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। हीटिंग को कंट्रोल करने यानी थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस हैंडसेट में 3800 sq mm का वेपर चैंबर भी दिया गया है।

साथ ही कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 FE में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS, BeiDou, GLONASS, GALILEO और QZSS का सपोर्ट मिलता है। ऑनबोर्ड सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप भी एड हैं।

Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिंगल चार्ज में ये बैटरी 68 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 30 घंटे तक का TikTok प्लेबैक देने का दावा करती है। इस फोन का साइज 163.9x76.5x8.69mm है और इसका वजन करीब 225 ग्राम है।