हरियाणा के गुरूग्राम में एनआईए का बड़ा कदम गैंगस्टरों के ठिकाने पर की गई रेड
हरियाणा के गुरूग्राम में एनआईए का बड़ा कदम गैंगस्टरों के ठिकाने पर की गई रेड गैंगस्टर कौशल, अमित डागर, संदीप उर्फ बंदर के घर को खंगाला एनआईए, गुरुग्राम पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमों की 8 घंटे कार्यवाही एनआईए ने जांच में गैंगस्टरों के परिजनों को भी किया शामिल गुरुग्राम के नाहरपुर इलाके में इलाके में
Sep 12, 2022, 15:45 IST
हरियाणा के गुरूग्राम में एनआईए का बड़ा कदम गैंगस्टरों के ठिकाने पर की गई रेड
गैंगस्टर कौशल, अमित डागर, संदीप उर्फ बंदर के घर को खंगाला
एनआईए, गुरुग्राम पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमों की 8 घंटे कार्यवाही
एनआईए ने जांच में गैंगस्टरों के परिजनों को भी किया शामिल
गुरुग्राम के नाहरपुर इलाके में इलाके में सुबह 5 बजे से चली रेड
दो बैग में सामान भरकर ले गई आईएनए की टीम अपने साथ
अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के द्वारा मंडे सुबह पांच बजे से दक्षिणी दिल्ली के साथ लगते साइबर सिटी गुरुग्राम के देहात के इलाके में गैंगस्टर कौशल के घर समेत तीन अन्य स्थानों पर रेड की गई। करीब आठ घंटे तक चली इस रेड के दौरान एनआईए के द्वारा गैंगस्टरों के परिजनों से पूछताछ सहित कई प्रकार की जानकारी एकत्रित की गई। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर मौजूद रही। गैंगस्टर कौशल के घर पर रेड होने की सूचना फैलते ही क्षेत्र के लोग घर के आसपास उमड़ने लगे । जिन्हें पुलिस ने मौके से हटा दिया और गैंगस्टर के घरों में जांच जारी रही।
दरअसल एनआईए ने पंजाब में सक्रिय बंबोरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टरों के उत्तर भारत में 50 ठिकानों पर छापे मारे है। इसमें से तीन छापे गुरुग्राम के नाहरपुर स्थित गैंगस्टर कौशल, अमित डागर और संदीप उर्फ बंदर के घर पर मारे गए। सूत्रों की मानें तो यह तीनों गैंगस्टर ही बंबोरिया गैंग से जुड़े हुए है। एनआईए को संदेह है कि तीनों ही बंबोरिया गैंग के साथ मिलकर देश की आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे थे। इस लिए सुरक्षा एजेंसी के द्वारा यहां भी छापे मारे गए। पंजाब में सक्रिय बंबोरिया गैंग के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। ऐसे में एनआईए को पूरा यकीन था कि बंबोरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर और उसके गुर्गों के यहां रेड करने पर कुछ ऐसे सबूत हाथ लग सकते हैं, जो कि एजेंसी की जांच को एक नई दिशा भी दे सकते हैं।