कन्हैया लाल की हत्या के बहाने समाज बांटने की कोशिश करने वालों से सावधान रहना होगा
कन्हैयालाल की हत्या के बहाने समाज बांटने की कोशिश करने वालों से सावधान रहना होगा BY अपूर्वानंद उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने राजसमंद में गिरफ्तार कर लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई मामूली घटना नहीं है और जिस तरह हत्या की गई है, वह कल्पना के बाहर
Jun 29, 2022, 18:24 IST
कन्हैयालाल की हत्या के बहाने समाज बांटने की कोशिश करने वालों से सावधान रहना होगा
BY अपूर्वानंद
उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने राजसमंद में गिरफ्तार कर लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई मामूली घटना नहीं है और जिस तरह हत्या की गई है, वह कल्पना के बाहर है. यह दुखद है और यह सारा घटनाक्रम चिंताजनक है. लोगों में इसे लेकर आक्रोश होगा, यह भी स्वाभाविक है. लेकिन राज्य इस हिंसा के मामले में इंसाफ करेगा और उन दोनों पर तेजी से मुकदमा चलाकर उन्हें सजा देना निश्चित किया जाएगा.
कन्हैयालाल के हत्यारे मुसलमान हैं. जिस तरह गला काटकर हत्या की गई वह मन में दहशत भर देती है. इस हत्या में एक विश्वासघात भी है. दर्जी जिसकी नाप ले रहा हो, वह उसका गला काट देगा, यह क्या वह सोच सकता था?