नरवाना अपहरण कांड: 3 और आरोपी गिरफ्तार, खुला नया राज!
नरवाना में दो युवकों का अपहरण करने के मामले में तीन ओर आरोपी गिरफ्तार । नरवाना, 28 अक्तूबर (विनय जेठी) पुलिस अधीक्षक श्रीमती उपासना आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टॉफ नरवाना ने दो युवकों से अपहरण कर मारपीट करने के मामले में तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है । पकडे गए आरोपी कि पहचान सजींव वासी नरवाना, आजाद व कर्मा वासियान टोहाना के रुप में हुई है । सीआईए स्टॉफ नरवाना के इचांर्ज नि. यादवेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कि गत 24 अक्तूबर की रात को पुलिस को सुचना प्राप्त हुई कि पुराना बस अड्डा नरवाना के नजदीक स्कोर्पियो में सवार 5/6 बदमाशों ने 2 युवकों का अपहरण कर लिया है व उनकी आई 20 कार भी साथ ले गए हैं सीआईए टीम नरवाना व थाना शहर नरवाना की स्युंक्त ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और रात के समय ही टोहाना क्षेत्र से दोनों युवकों को सकुशल बदमाशों के चुंगल से छु?वा लिया तथा वारदात में शामिल तीन आरोपी अरमान, साहिल व जस्सा वासियान गीता कॉलोनी टोहाना को नियमानुसार गिरफ्तार करके जिन्हे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा जा चुका है । तीनो आरोपियों कि पूछताछ में सजींव वासी नरवाना, आजाद व कर्मा वासियान टोहाना का नाम सामने आया । जिन्हे नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा कानून अपने हाथ में न लें। पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है ।