{"vars":{"id": "91925:5179"}}

थार से चार को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत

थार से चार को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत बुलंदशहर (अटल हिन्द ब्यूरो ) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहे चार दलित लोगों को एक थार सवार ने कुचल दिया. इस घटना में 65 वर्षीय शीला देवी की मौके पर
 

थार से चार को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत

बुलंदशहर (अटल हिन्द ब्यूरो )

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहे चार दलित लोगों को एक थार सवार ने कुचल दिया. इस घटना में 65 वर्षीय शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. गांव में भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. घटना बेहद गंभीर है, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.