{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Aaj Ka Rashifal 17 November 2026: मेष-सिंह को मिलेगी खुशखबरी, इन 2 राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज 17 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के जीवन में नई उम्मीदें और सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे और दिनभर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा।
 

Aaj Ka Rashifal 17 November 2026: आज 17 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के जीवन में नई उम्मीदें और सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे और दिनभर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति का सीधा असर आपकी नौकरी, व्यापार, आर्थिक पक्ष और पारिवारिक संबंधों पर दिखाई देगा। जहां एक ओर कुछ जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और पुराने विवादों से छुटकारा मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों को अपने खर्चों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।

आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, करियर व कारोबार में लाभ के योग हैं या नहीं, और लव लाइफ में क्या बदलाव आएंगे—जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष से मीन राशि का आज 17 नवंबर 2026 का राशिफल

आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आया है. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार अच्छा रहेगा। हालांकि, पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों का मन आज पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में अधिक लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. शुरुआत में काम थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे पूरा कर लेंगे। कारोबार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है। लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी हो सकती है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी। नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर ध्यान दें. कार्यस्थल पर किसी की बातों में आकर विवाद न करें। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें।

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी के साथ मिलकर नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो पार्टनर का सहयोग मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अनुकूल है. आपकी बातों और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक दायरे में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके काम आ सकते हैं।

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के अंदर आज आत्मविश्वास और साहस की कमी नहीं रहेगी. नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांसफर को लेकर अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से किसी कानूनी मामले या विवाद में उलझे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। विरोधियों की चाल सफल नहीं होगी और आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन रचनात्मक कामों में सफलता दिला सकता है। लेखन, कला, शिक्षा और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत और काम करने का तरीका अधिकारियों को पसंद आएगा। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है. हालांकि, किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच जरूर कर लें।

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन साहस और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. मीडिया, पुलिस, प्रशासन और सेल्स से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बड़ी डील या नए काम को लेकर बातचीत सफल हो सकती है. नौकरी में भी आपकी सक्रियता का फायदा मिलेगा।

आज का धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी बातचीत और व्यवहार से बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार में कोई पुराना सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार लेकर आ सकता है। चंद्रमा की स्थिति के कारण आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे. नौकरी में आपकी अनुशासित कार्यशैली की तारीफ हो सकती है।कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है, जिससे आपको अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. चंद्रमा आपकी ही राशि में संचार करेंगे, जिससे मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कुछ बातों को लेकर चिंता या बेचैनी महसूस हो सकती है। नौकरी और कारोबार में काम तो आगे बढ़ेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ सकता है। इसलिए गैरजरूरी खरीदारी से बचें।

आज का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन लाभ और खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या किसी अच्छे अवसर का लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।