{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: दिवाली पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें सभी 12 राशियों का हाल

दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
 

Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, इस बार की दिवाली कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और नई उपलब्धियां लेकर आ रही है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दीपावली का यह दिन कैसा रहेगा:आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए दिवाली का दिन खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. परिस्थितियों में सुधार होगा और नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश सफल होगी. व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा.

आज का वृषभ राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए दीपावली का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको कोई महत्वपूर्ण काम करने का अवसर मिल सकता है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. आपके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं.

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली का दिन सुख-सौहार्द और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है. प्रभावशाली लोगों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए दीपावली का दिन आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. धन-द्रव्य का लाभ होगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नए उद्योग या व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं. वाहन, मकान या जमीन खरीदने-बेचने की योजना बना सकते हैं. यात्रा के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहने की संभावना है.

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों को दिवाली के दिन धैर्य और सक्रियता बनाए रखने की जरूरत होगी. आपके काम थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन पूरे हो सकते हैं. बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. हालांकि, प्रेम संबंधों में कुछ उलझन हो सकती है. नौकरी में उच्चाधिकारियों से विवाद और विरोधियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए दिवाली का दिन पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में राहत देने वाला रह सकता है. परिवार से जुड़े दायित्व पूरे होंगे. जीवनसाथी का परामर्श आपके लिए लाभदायक साबित होगा. जमीन-मकान से जुड़े काम पूरे होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों की सेवा शर्तों में सुधार हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्साहवर्धक रहेगा.

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए दीपावली का दिन कामकाज में सुधार और नए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन नियमित आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रभावशाली पद मिलने की संभावना है. आपके जीवन में लाभदायक और प्रेरणादायक प्रसंग बढ़ेंगे. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिवाली का दिन उपलब्धियों और मान-सम्मान से जुड़ा रह सकता है. आपके संकल्पित कार्य पूरे होंगे और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. कोई शुभ समाचार मिलने से मन उत्साहित रहेगा. अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को साबित करने का अवसर मिलेगा.

आज का धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए दीपावली का दिन शिक्षा, बुद्धि और प्रतिभा के विकास के लिए अनुकूल रह सकता है. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. विरोधियों और शत्रुओं पर दबाव बनाए रखने में सफल रहेंगे. आपकी कोई महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है.

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए दिवाली का दिन आर्थिक मामलों में मजबूती लेकर आ सकता है. आपके समयानुकूल प्रयास सफल होंगे और कोई हर्षदायक समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा, लेकिन पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है.

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए दीपावली का दिन राहत और खुशहाली लेकर आ सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव दूर होने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से अटके हुए कई महत्वपूर्ण काम पूरे होने के योग बन रहे हैं.

आज का मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए दिवाली का दिन सफलता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ सकता है. आपके समयानुकूल प्रयास सफल होंगे और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. जीवन में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और त्योहार का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा.