{"vars":{"id": "91925:5179"}}

मेनोपॉज को न समझें मामूली! हड्डियों से लिवर तक पर पडता है असर, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

मेनोपॉज को न समझें मामूली! हड्डियों से लिवर तक पर पडता है असर, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
 

ज्यादात्तर महिलाओं को मेनोपॉज से जुड़ी कुछ खास जानकारी नहीं होती है। वो बस इतना जानती है कि हां एक उम्र के बाद बस पीरियड्स आने बंद हो जाते है। लेकिन मेनोपॉज का मतलब सिर्फ इतना होना नहीं ये बिल्कुल ठीक नहीं है। देखिए ये महिलाओं के शरीर से जुड़ी एक महत्वपुर्ण क्रिया है। जिसके बारें में हर महिला को गहनता से पता होना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज इस लेख में आपको हम मेनोपॉज से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे है। आमतौर पर माना जाता है कि मेनोपॉज एक बहुत ही धीमी प्रक्रिया है, जिसमें महिलाओं के शरीर को पूरी तरह बदलने में काफी साल लग जाते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक बड़े शोध ने इस पुरानी धारणा को गलत करार दिया है। नई जानकारी की मानें तो, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक और बहुत बड़े स्तर पर बदलाव आने लगते हैं।

अचानक आने वाला शारीरिक मोड़

बता दें कि जब महिलाओं को अपने जीवन के आखिरी पीरियड्स आते हैं, तो उनका शरीर किसी धीमी प्रक्रिया से नहीं गुजरता। बल्कि यह एक 'फिजियोलॉजिकल क्लिफ' यानी शारीरिक बदलाव के एक बहुत बड़े और अचानक आने वाले मोड़ का सामना करता है। इन अचानक होने वाले बदलावों से ठीक पहले सेक्स हार्मोन के स्तर में भी बहुत तेजी से उतार-चढ़ाव होना शुरू हो जाता है।

10 लाख महिलाओं के डेटा पर रिसर्च

या जानकारी कोई आम नहीं है बल्कि यह खुलासा एक बेहद विस्तृत अध्ययन के बाद हुआ है। वाइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं ने अमेरिका और इजरायल की 10 लाख से ज्यादा महिलाओं के आंकड़ों का गहराई से अध्ययन किया। उन्होंने इन महिलाओं के 30 करोड़ से अधिक लैबोरेटरी टेस्ट के नतीजों का विश्लेषण किया है। 'नेचर मेडिसिन' जर्नल में प्रकाशित इस शोध के नतीजों में सेहत और शरीर के कामकाज से जुड़े दर्जनों पैमानों में बड़े और अचानक बदलाव देखने की बात की हई है।

शरीर के लगभग हर सिस्टम पर असर

इस रिसर्च के दौरान जांचे गए 90 अलग-अलग तरह के लैबोरेटरी टेस्ट में से 52 में अचानक आए ये बदलाव साफ तौर पर नजर आए। ये बदलाव सिर्फ प्रजनन क्षमता के खत्म होने या सेक्स हार्मोन तक सीमित नहीं थे, बल्कि इससे बहुत ज्यादा थे। इसका सीधा असर शरीर के लगभग हर प्रमुख पार्ट पर नजर आता है। इनमें हड्डियों की सेहत, लिवर और किडनी का काम करने का तरीका और कोलेस्ट्रॉल का स्तर मुख्य रूप से शामिल था।

हार्मोन थेरेपी से दिखा कम बदलाव

साथ ही साथ इस शोध में एक और खास बात सामने आई है। डेटा की मानें तो जिन महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान हार्मोन थेरेपी दी जा रही थी, उनके शरीर में ये अचानक होने वाले बदलाव बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी कम नजर आए।