भारत में नौजवान हताशा और बदहवासी में सड़क पर थे, प्रधानमंत्री पुष्प वर्षा का सुख ले रहे थे
भारत में नौजवान हताशा और बदहवासी में सड़क पर थे, प्रधानमंत्री पुष्प वर्षा का सुख ले रहे थे महाराष्ट्रीय अस्मिता से अधिक बलशाली अब हिंदुत्व की पुकार है, भाजपा की फूहड़, हिंसक, बेहिस विभाजनकारी शासन नीति से अलग सभ्य, शालीन, ज़िम्मेदार शासन नीति और आचरण के लिए उद्धव ठाकरे की सरकार को याद किया जाएगा.
Jun 24, 2022, 18:33 IST
भारत में नौजवान हताशा और बदहवासी में सड़क पर थे, प्रधानमंत्री पुष्प वर्षा का सुख ले रहे थे
महाराष्ट्रीय अस्मिता से अधिक बलशाली अब हिंदुत्व की पुकार है,
भाजपा की फूहड़, हिंसक, बेहिस विभाजनकारी शासन नीति से अलग सभ्य, शालीन, ज़िम्मेदार शासन नीति और आचरण के लिए उद्धव ठाकरे की सरकार को याद किया जाएगा.
——BY अपूर्वानंद——
मुंबई और गुवाहाटी में क्या रिश्ता है? यही कि वे भारत नामक देश या राष्ट्र के दो शहर हैं. कुछ दिन पहले तक अपनी महाराष्ट्रीय अस्मिता के दंभ में चूर राजनीति के लिए यह घड़ी आत्मचिंतन की होनी चाहिए.
महाराष्ट्र की सरकार का भविष्य एक दूसरे राज्य असम में तय हो रहा है. लेकिन इसे दूसरे तरीक़े से भी देखा जा सकता है. महाराष्ट्रीय अस्मिता से अधिक बलशाली अब हिंदुत्व की पुकार है.