कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 81 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त; हरियाणा से दीपक राठौड़ और सुनील अहिरे शामिल
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 81 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई सूची में 43 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि कई पुराने सचिवों को संगठन से हटाया गया है। कांग्रेस ने इस फेरबदल में सामाजिक प्रतिनिधित्व, युवा नेतृत्व, क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों को देखते हुए इस बदलाव को पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है।
81 राष्ट्रीय सचिवों में 43 नए चेहरे, सामाजिक समीकरण पर जोर
कांग्रेस की नई राष्ट्रीय सचिवों की सूची में सामाजिक प्रतिनिधित्व को खास महत्व दिया गया है। पार्टी के 81 सचिवों में 29 सामान्य वर्ग, 20 ओबीसी, 5 ईबीसी, 11 अनुसूचित जाति, 5 अनुसूचित जनजाति और 11 अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित बताए गए हैं।
नई टीम में 12 महिलाओं को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रीय सचिवों की औसत उम्र 49 वर्ष है, जबकि करीब दो तिहाई सचिव 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। कांग्रेस की इस नियुक्ति प्रक्रिया में संगठन के भीतर सामाजिक न्याय और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति दिखाई दे रही है।
हरियाणा में दीपक राठौड़ और सुनील अहिरे को बनाया राष्ट्रीय सचिव
कांग्रेस की नई नियुक्तियों में हरियाणा के लिए दीपक राठौड़ और सुनील अहिरे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों के बाद हरियाणा कांग्रेस संगठन में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व और समन्वय की भूमिका अहम रहने वाली है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की राज्यवार और विभागवार सूची
राष्ट्रीय सचिव एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियां
- कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय: प्रणव झा, गौरव पांधी
- संचार, प्रचार-प्रसार एवं सोशल-डिजिटल मीडिया: डॉ. विनीत पूनिया, रुचिरा चतुर्वेदी
राज्यवार नियुक्तियां
| राज्य/क्षेत्र | राष्ट्रीय सचिव | | --- | --- | | असम | मनोज चौहान, बॉबी भगत, इफ्तेखार अहमद | | केरल, लक्षद्वीप | मयूरा एस. जयराजकुमार, गणेश कुमार यादव | | तमिलनाडु, पुडुचेरी | निवेदित अल्वा, जंगा गौतम, वेंकटेश्वर | | उत्तराखंड | मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, भीम कुमार | | गुजरात | रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत, नरेश ठाकुर | | कर्नाटक | नेट्टा डी'सूजा, मोहन जोशी, सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी, एडवोकेट एस. सारथ | | पंजाब | हिना कावरे, रविंद्र दलवी, सुराज सिंह ठाकुर, डॉ. राज कुमार मौर्य | | जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख | दीराज गुर्जर, सुशील कुमार पासी | | मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश | अनिल ए. थॉमस, सुसांता चक्रवर्ती, जेनाब चंदेल | | मध्य प्रदेश | नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबालिया, डॉ. अजय कुमार पासवान, ओमवीर यादव | | झारखंड | भूपेंद्र मरावी, अविनाश कजला | | बिहार | प्रदीप नरवाल, प्रो. प्रकाश सोनावणे, महबूब पाशा | | ओडिशा | जेट्टी कुसुम कुमार, पुर्नचंद्र पाधी | | गोवा, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव | डॉ. अंजली निंबालकर | | तेलंगाना | सचिन सावंत, साइमन एलेक्स | | दिल्ली | दानिश अबरार | | आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार | सेन्थामिल अरासु, वी. शंकर | | पश्चिम बंगाल | अब्दुल खालिक, दीबाशीष पटनायक, गुंजन पटेल | | हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ | कमलकांत शर्मा, डॉ. राहुल राजभर | | उत्तर प्रदेश | अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, अब्दुल हन्नान, संजीव आर्य | | हरियाणा | दीपक राठौड़, सुनील अहिरे | | मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड | जारिटा लैतफ्लांग, अमित बावा सैनी, दुंगर राम गेडर | | महाराष्ट्र | यू.बी. वेंकटेश, रेहाना रायज चिश्ती, एफ.एच. जक्कप्पनावर, योगेंद्र योगी | | छत्तीसगढ़ | जितेंद्र बघेल, हरनाम सिंह | | राजस्थान | विश्व विजय सिंह, पोरलक खार्टे, डॉ. पलक वर्मा, मनोज बागड़ी |
अन्य संगठनात्मक पद
- संयुक्त कोषाध्यक्ष (संपत्ति एवं प्रॉपर्टीज): निलेश पटेल, नितिन कुंबलकर
- प्रशासन: सुशांत मिश्रा, मनोज त्यागी
- प्रशिक्षण एवं संदेश: संतोष कोलकुंडा
- इंडियन ओवरसीज कांग्रेस एवं विदेश मामले: डॉ. आरथी कृष्णा
निवर्तमान सचिवों के योगदान की सराहना
कांग्रेस हाईकमान ने निवर्तमान AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों के कार्यों की भी सराहना की है। पार्टी ने जिन नेताओं के योगदान का उल्लेख किया है, उनमें अंबा प्रसाद, बी.एम. संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा, मंसूर अली खान, नवीन शर्मा, पी. गोपी, पी. विश्वनाथन, पृथ्वीराज साठे, पूनम पासवान, रोजी एम. जॉन, रुत्विक मकवाना, एस.ए. संपथ कुमार, संजना जाटव, शहनवाज आलम, टी.एन. प्रतापन, उषा नायडू, वी.के. अरिवाझगन, विदित चौधरी, मैथ्यू एंटनी, रणविजय सिंह लोचव और विजय जांगिड़ शामिल हैं।
##