{"vars":{"id": "91925:5179"}}

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास - दिग्विजय चौटाला

1977 में चौ. देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया था, 2029 में जेजेपी दोहराएगी इतिहास - दिग्विजय चौटाला
 

 

 

चंडीगढ़, 23 नवम्बर। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि अब 1977 का राजनीतिक दौर दोहराने का समय आ गया है। उस समय जननायक चौधरी देवीलाल ने संघर्ष करके कांग्रेस के तानाशाही राज को समाप्त किया था और अब डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी भाजपा की किसान, युवा विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए संघर्ष कर रही है। जनता के आशीर्वाद से जेजेपी वर्ष 2029 में 1977 का दौर दोहराकर इतिहास रचेगी। भिवानी जिले के दौरे के दौरान दिग्विजय ने उपस्थित ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 दिसंबर को जेजेपी की महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि युवाओं को एचटेट परीक्षा के नाम बरगलाया जाता है। पिछली एचटेट परीक्षा में 3-3 लाख रुपए में एचटेट परीक्षा पास  करवाई गई। हजारों एचटेट पास भावी अध्यापक आज भी घर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार स्थाई नौकरियां नहीं दे रही। एचकेआरएन के नाम पर युवाओं को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर काम करना जरूरी है क्योंकि भाजपा की जात-पात धर्म मजहब की राजनीति से जनता ऊब चुकी है। दिग्विजय ने कहा की आज खाद थानों में मिलती है और भाजपा सरकार सबसे कम फसल खरीदने पर स्वयं की पीठ थपथपा रही है। दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में जिस षड्यंत्र के तहत डा. अजय सिंह चौटाला को युवाओं को रोजगार देने पर जेल करवाई थी, वह सब जनता को याद है।