कैथल जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तहत सरपंच और पंच पद के चुनाव संपन्न
कैथल जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तहत सरपंच और पंच पद के चुनाव संपन्न सर्वसम्मति से चूने 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच,–254 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हुआ चुनाव- कैथल, 2 नवम्बर ( अटल हिन्द/राजकुमार अग्रवाल ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिला
Nov 2, 2022, 18:57 IST
कैथल जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तहत सरपंच और पंच पद के चुनाव संपन्न
सर्वसम्मति से चूने 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच,–254 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हुआ चुनाव-
कैथल, 2 नवम्बर ( अटल हिन्द/राजकुमार अग्रवाल )
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच व पंच पद के लिए मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न हो गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। समूची चुनावी प्रक्रिया को चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से संपन्न करवाने हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में आरओ, एआरओ, सेक्टर सुपरवाइजर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी से चुनाव को संपन्न करवाया। इसके साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल भी लगाया गया था। बता दें कि सामान्य पर्यवेक्षक धर्मवीर सिंह और पुलिस पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने समूची व्यवस्था पर पूरी नजर रखी। चुनाव के दौरान लोगों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिला। प्रशासन का सूचना तंत्र मजबूत होने के चलते चुनाव संबंधित पल-पल की खबर प्रशासन को मिलती रही।
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि जैसे ही सुबह मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। ग्रामीण आंचल से महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता पूरे जोश के साथ मतदान में हिस्सा लेने के लिए निकले। कई बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें नजर आई, जिससे साफ प्रतीत हुआ कि गांव की सरकार चुनने में ग्रामीण आंचल के बाशिंदों में कितना उत्साह रहा।
पूरा दिन बूथों पर मतदाता लोकतंत्र के प्रति अपने फर्ज का अदा करते हुए मतदान करते हुए नजर आए। मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अधिक आयु के बुजुर्ग तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति भी सहयोगी की मदद से मतदान के लिए मतदान केंद्र में आए। उन्होंने जहां मतदान प्रक्रिया में भारी जोश के साथ हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया, वहीं चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का भी हौसला वर्धन किया।
यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि मतदान के दौरान भव्य और शानदार नजारा देखने को मिला। महिलाएं लोक गीतों को गाते हुए मतदान के लिए निकली, जैसे त्यौहारों में महिलाएं विशेष परिधान धारण करके त्योहारों को मनाती है, उसी प्रकार लोकतंत्र के इस पावन, पवित्र त्यौहार के अवसर पर महिला मतदाता कई बूथों पर रंग-बिरंगे परिधानों में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पहुंची। कई बुजुर्ग अपनी शारीरिक क्षमता के विपरीत विशेष सहारा लेकर मतदान के लिए पहुंचे और युवाओं के लिए प्रेरणा बने।