{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हिसार की बेटी बनी लाजवंती पुनिया ढिल्लों को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

हिसार की बेटी बनी लाजवंती पुनिया ढिल्लों को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर
 

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प**

हिसार ।हिसार की बेटी बनी लाजवंती पुनिया ढिल्लों को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर  हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन में हुई नई नियुक्तियों के तहत जींद की लाजवंती ढिल्लों को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर लाजवंती ढिल्लों ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। लाजवंती ढिल्लों ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद बहन कुमारी सैलजा,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेताओं तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, महिलाओं की आवाज को बुलंद करना और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

लाजवंती ढिल्लों ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, मेहनत और सक्रियता से संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भी उन्होंने जींद से महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया। उनके इन्हीं प्रयासों और सक्रिय भूमिका के चलते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

लाजवंती ढिल्लों शिक्षा के क्षेत्र से भी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा उन्हें दो बार प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है। 

वह हिसार जिला के आदमपुर हल्के गांव मल्लापुर में पैदा हुई और उचाना कलां क्षेत्र के गांव डाहौला में शादी हुई। उनके पति वीरेंद्र ढिल्लों एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ प्रसिद्ध समाजसेवी भी हैं। वह गांव डाहौला के प्रतिष्ठित जैलदार परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पूर्वजों में भोला जैलदार का नाम विशेष सम्मान के साथ लिया जाता है, जिनके पास 36 गांवों की जैलदारी थी। क्षेत्र में उनकी ईमानदारी और सामाजिक प्रतिष्ठा की मिसाल दी जाती रही है। वीरेंद्र ढिल्लों भी अपने पूर्वजों के पदचिह्नों पर चलते हुए शिक्षा, समाजसेवा और ईमानदारी के बल पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

पिछले लगभग 15 वर्षों से लाजवंती ढिल्लों और वीरेंद्र ढिल्लों जींद जिले के अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में लोगों के सुख-दुख में निरंतर सहभागी रहे हैं। वे क्षेत्र की तीन प्रमुख गौशालाओं के स्थायी सदस्य हैं और सामाजिक, धार्मिक आयोजनों, महापुरुषों की जयंती समारोहों तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

समाजसेवा के क्षेत्र में उनका एक महत्वपूर्ण योगदान शिक्षा से भी जुड़ा हुआ है। अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से वे प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सैकड़ों विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं। लाजवंती ढिल्लों राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी समान रूप से सक्रिय रहती हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ उनके मधुर संबंध हैं।

लाजवंती ढिल्लों को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से न केवल जींद जिले में बल्कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सक्रियता और महिलाओं के बीच मजबूत संपर्क से पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

लाजवंती ढिल्लों की इस नियुक्ति से जींद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।