Diwali 2026: दिवाली पूजा की पूरी विधि जानें, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और मंत्रों की सही जानकारी
हिंदू धर्म में दिवाली के पावन पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व आज यानी 8 नवंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब पूजा शुभ मुहूर्त में की जाए। राहुकाल या अशुभ समय में की गई पूजा का फल निष्फल माना जाता है। इस बार दिवाली पर 'आयुष्मान योग' समेत कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि।
दीवाली पूजा सामग्री लिस्ट
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या तस्वीर, लकड़ी की चौकी, लाल कपड़ा, कलश, नारियल (जटा वाला), रोली या कुमकुम, अक्षत, कलावा, गंगाजल, पान-सुपारी, फूल और माला, धूप-अगरबत्ती, कपूर, मिट्टी के दीये, घी या तेल, रुई की बत्ती, खील-बताशे, मिठाई (प्रसाद), पंचामृत और सिक्का।
दीवाली 2026 डेट और टाइम
कार्तिक अमावस्या की तिथि की शुरुआत - 08 नवंबर को रात 11 बजकर 27 मिनट पर
कार्तिक अमावस्या की तिथि का समापन - 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व आज यानी 08 नवंबर को मनाया जा रहा है।
दीवाली 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तक
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक
वृषभ काल - शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तक
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
अमृत काल - रात 10 बजकर 02 मिनट से 11 बजकर 44 मिनट तक
दीवाली पूजा विधि
दीवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
पास में जल से भरा एक कलश रखें और शुद्ध घी का दीपक व अगरबत्ती जलाएं।
मूर्तियों पर थोड़ा गंगाजल छिड़कें।
इसके बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को रोली, अक्षत, फूल और कमलगट्टा अर्पित करें।
देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
लक्ष्मी चालीसा का पाठ और मंत्रों का जप करें।
खील, बताशे, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं।
सुख-शांति की प्रार्थना करें और अंत में पूरे घर को दीयों से सजाएं।
आखिर में लोगों को प्रसाद बांटे।
मां लक्ष्मी के प्रमुख मंत्र
श्री लक्ष्मी महामंत्र:
ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा
श्री लक्ष्मी बीज मंत्र:
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:
मां लक्ष्मी गायत्री मंत्र:
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ
भगवान गणेश का बीज मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः॥
विघ्नहर्ता ध्यान मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न?
दिवाली पर घर में स्वच्छता रखें।
मुख्य द्वार पर दीप जलाएं और सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करें।
इसके अलावा सच्चे मन से दान करें।