{"vars":{"id": "91925:5179"}}

दीपावली पर बन रहा है तीन दुर्लभ योगों का महासंयोग, अभ्यंग स्नान करना माना जाता है शुभ : पं. रामकिशन महाराज

दिवाली 2026 को लेकर पंडित रामकिशन महाराज ने बताया छह दिवसीय दीपोत्सव का क्रम। जानें धनतेरस, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तिथियां।
 
दीपावली पर बन रहा है तीन दुर्लभ योगों का महासंयोग, अभ्यंग स्नान करना माना जाता है शुभ : पं. रामकिशन महाराज तिथियों के फेर परम्पराओं के आधार के चलते अबकी बार 5 नहीं 6 दिन रहेगा दीपोत्सव : पं. रामकिशन महाराज तोशाम, 31 अक्टूबर,(विष्णु दत्त शास्त्री)। अबकी बार दीपावली पर तीन शुभ योगों का संयोग रहेगा। वहीं, धनतेरस पर श्री-कुबेर योग रहेगा। इस दिन खरीददारी और धन-संपत्ति से जुड़े शुभ कार्यों के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहेगा। यह जानकारी देते हुए तोशाम के दक्षिणमुखी संकटमोचन मेहंदीपुर बालाजी दरबार के महंत पंडित रामकिशन महाराज ने कहा कि कार्तिक मास में दीपावली से लेकर देवउठनी ग्यारस तक धर्म, आस्था और ज्योतिषीय योग-संयोगों की विशेष छटा देखने को मिलेगी। जोकि 6 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी। 8 नवंबर को आयुष्मान योग, बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग के संयोग में दीपावली मनाई जाएगी। छह दिनों तक चलने वाले इस पर्व क्रम में धनतेरस, यम दीपदान, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के साथ बाजारों और घरों में उत्सव का माहौल रहेगा। पं. रामकिशन महाराज के अनुसार, इस बार पर्वो की तिथियों के निर्धारण में प्रदोष काल, उदया तिथि और अरुणोदय काल का विशेष महत्व रहेगा।                                                                   कार्तिक मास में त्योहारों की विशेष श्रृंखला... पंडित रामकिशन महाराज ने बताया कि 12 महीनों में कार्तिक मास को विशेष प्रधानता दी गई है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में करवा चौथ, रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, नरक चतुर्दशी और दीपावली जैसे पर्व मनाए जाते हैं, वहीं शुक्ल पक्ष में अन्नकूट, भाई दूज, सौभाग्य पंचमी, सूर्य षष्ठी, गोपाष्टमी, आंवला नवमी, देवप्रबोधिनी एकादशी, वैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व आते हैं। धार्मिक परंपराओं के साथ यह समय परिवार, सामाजिक उल्लास और शुभ कार्यों की शुरुआत का भी प्रतीक है।                                                                                                                           धनतेरस पर श्री-कुबेर योग... पंडित रामकिशन महाराज के अनुसार, 6 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10.31 बजे से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी, जो 7 नवंबर को सुबह 10.48 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में त्रयोदशी मिलने के कारण धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विधान है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा है। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, वाहन, वैभव और विलासिता का कारक माना जाता है, वहीं कुबेर धन के अधिष्ठाता हैं। ऐसे में धनतेरस और शुक्रवार के संयोग को श्री-कुबेर योग के रूप में विशेष महत्व दिया जा रहा है। इस दिन खरीदारी और धन-संपत्ति से जुड़े शुभ कार्यों के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहेगा। 8 की सुबह अभ्यंग स्नान.... पं. रामकिशन महाराज ने बताया कि 7 नवंबर शनिवार को सुबह 10:48 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11.28 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में चतुर्दशी तिथि मिलने के कारण 7 नवंबर की शाम यमराज के निमित्त दीपदान किया जाएगा। वहीं अरुणोदय और उदया तिथि के आधार पर 8 नवंबर रविवार को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का अभ्यंग स्नान किया जाएगा। 7 नवंबर की शाम और रात में काली चतुर्दशी तथा हनुमान पूजन का भी विधान रहेगा। पं. रामकिशन महाराज ने बताया कि 8 नवंबर रविवार को सुबह 11:28 बजे से अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो 9 नवंबर सोमवार को दोपहर 12:32 बजे तक रहेगी। दीपोत्सव के लिए प्रदोष वेला और महानिशीथ काल 8 नवंबर को मिलने के कारण इसी दिन मुख्य दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन आयुष्मान योग के साथ बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग है। 9 नवंबर को देव-पितृ कार्यों के लिए अमावस्या तिथि रहेगी। वहीं इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग भी बनेगा। 10 को गोवर्धन पूजा, 11 को भाईदूज... पंडित रामकिशन महाराज के अनुसार 10 नवंबर को सूर्योदय से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा रहेगी। उदया तिथि के आधार पर इसी दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करने, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-समृद्धि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव बढ़ता है। 11 नवंबर को सुबह से दोपहर 3 बजकर 54 मिनट तक द्वितीया तिथि रहेगी। इस दिन भाई दूज और यम द्वितीया का पर्व मनाया जाएगा। बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करेंगी। पंडित रामकिशन महाराज के अनुसार, सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 37 मिनट तक अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी रहेगा।                                                                               धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, धनिया खरीदना भी माना जाता है शुभ.... पंडित रामकिशन महाराज ने बताया कि धनतेरस पर वैसे तो सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ समझा जाता है लेकिन इस दिन धनिया खरीदने की भी मान्यता है जोकि शुभ है। मान्यता है कि धनिया खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। धनिया खरीद कर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने पर धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होगी और घर हमेशा खुशियों से परिपूर्ण रहेगा। तिथियों का फेर परम्पराओं का आधार, अबकी बार 5 नहीं 6 दिन तक रहेगा दीपोत्सव... पंडित रामकिशन महाराज ने बताया कि त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी यह नरक चतुर्दशी ब्रह्म मुहूर्त का पर्व है। इस दिन पितरों के निमित्त उल्का दान और दीपश्राद्ध की परंपरा है। 8 नवंबर को चतुर्दशी सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहने के बाद अमावस्या प्रारंभ होगी। प्रदोष काल में माता लक्ष्मी के पूजन की मान्यता है, इसलिए दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन 8 नवंबर की शाम को होगा।                                                                                 इस बार दीपावली का उत्सव 5 दिन की बजाय छह दिनों तक चलेगा। 6 नवंबर को धनतेरस से शुरुआत होगी और 11 नवंबर को भाई दूज के साथ समापन होगा। क्योंकि सामान्यतः हर बार पांच दिनों तक मनने वाला दीपावली पर्व इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण छह दिनों में संपन्न होगा। इस दौरान हर दिन आस्था, परंपरा और उल्लास का अलग रंग देखने को मिलेगा। पंडित रामकिशन महाराज के अनुसार 8 नवंबर को स्थिर लग्न का संयोग भी बन रहा है, अमावस्या के साथ प्रदोष काल और जो लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 28 मिनट से अमावस्या शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। 8 नवंबर को पूरे दिन अमावस्या रहने और रात में निशीथ काल का संयोग होने से इसी दिन दीपावली मनाना उचित माना गया है। पं. रामकिशन महाराज के अनुसार, इस बार तिथियों के समाप्ति काल में क्रमिक बदलाव के कारण पर्वों का क्रम छह दिनों तक रहेगा। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी के निर्धारण में दीपावली जैसे पर्वों प्रदोष काल और सूर्यास्त के समय तिथि की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। वहीं गोवर्धन पूजा प्रतिपदा पर और भाई दूज अपराह्न व्यापिनी द्वितीया के आधार पर निर्धारित होती है।
6 नवंबर को धनतेरस से होगा दीपोत्सव का श्रीगणेश... पं. रामकिशन महाराज ने बताया कि दीपोत्सव का पहला दिन धनत्रयोदशी के नाम रहेगा। द्वादशी तिथि सुबह 10.31 बजे समाप्त होगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होकर प्रदोष काल और पूरी रात्रि रहेगी। ऐसे में धनतेरस, धन्वंतरि जयंती और यमदीपदान इसी दिन होंगे। आरोग्य, समृद्धि और मंगलकामना के साथ घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 7 नवंबर को छोटी दीपावली और यम दीपदान.... पंडित रामकिशन महाराज का कहना था कि त्रयोदशी तिथि सुबह 10:48 बजे समाप्त होने के बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। प्रदोष काल में चतुर्दशी की उपस्थिति का महत्व रहेगा। इस तरह एक ही तिथि के अलग-अलग कालों के कारण पर्वों की परंपराएं दो दिनों में अपना धार्मिक स्वरूप दिखाएंगी। जिसके चलते छोटी दीपावली और यम दीपदान का विधान इसी दिन रहेगा। वहीं रूप चतुर्दशी और नरक चतुर्दशी पर अरुणोदयकालीन स्नान रहेगा। 8 नवंबर को मां महालक्ष्मी का महापूजन... पं. रामकिशन महाराज ने बताया कि केदीपोत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण बड़ी दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी। शाम को सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में अमावस्या की उपस्थिति और रात्रिकालीन संयोग के चलते इसी दिन मां महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। दीपों की कतारों, शुभमुहूर्त में आराधना और सुख-समृद्धि की कामना के साथ दीपावली की रात आलोकित होगी। पं. रामकिशन महाराज का कहना था कि 8 नवंबर को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात्रि 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में प्रदोष काल और वृषभ काल का संयोग रहेगा, जिससे लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ माना जाता है                 दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश पूजा ? पंडित रामकिशन महाराज ने बताया कि दीपावली के दिन घर और पूजा स्थल की सफाई करके शाम को चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। इस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करके पूजा शुरू करे और मां लक्ष्मी को फूल, रोली, अक्षत और मिठाई अर्पित करें तत्पश्चात धूप-दीप जलाकर लक्ष्मी-गणेश की आरती करें। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें, पूजा के बाद घर के मुख्य दरवाजे और सुरक्षित स्थानों पर दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय उन्हें पर्दों, कागज और अन्य ज्वलनशील चीजों से दूर रखें।   9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का उल्लास... पंडित रामकिशन महाराज ने बताया कि अमावस्या तिथि दोपहर 12.32 बजे समाप्त होकर कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ होगी। इसी दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का स्मरण करते हुए प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। मंदिरों में अन्नकूट के भोग और घरों में पारंपरिक पूजा के साथ दीपोत्सव का उल्लास आगे बढ़ेगा।                                                                                                                             10 नवंबर को द्वितीया तिथि से भाई दूज की तैयारी.... पंडित रामकिशन महाराज के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि इस दिन भी अपराह्न काल में व्याप्त रहेगी। यही कारण है कि भाई दूज की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब द्वितीया तिथि दो लगातार दिनों में अपराह्न काल को स्पर्श करती है, तो पर्व निर्धारण में दूसरे दिन की अपराह्न व्यापिनी द्वितीया को प्राथमिकता दी जाती है। 11 नवंबर को भाई दूज पर होगा दीपोत्सव का समापन... पंडित रामकिशन महाराज का कहना था कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और मंगलकामना का पर्व भाई दूज 11 नवंबर को मनाया जाएगा। पंडित रामकिशन महाराज के अनुसार, द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:01 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 3:54 बजे तक अपराह्न काल में रहेगी। दो दिनों तक अपराह्न व्यापिनी द्वितीया होने की स्थिति में दूसरे दिन पर्व मनाने की परंपरा के अनुसार 11 नवंबर को भाई दूज मनाना उचित होगा। बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी।