{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Diwali 2026: 5 दिनों में दिखें ये 4 सपने तो खुल सकती है किस्मत! स्वप्न शास्त्र के शुभ संकेत जानकर रह जाएंगे हैरान

दीवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाईदूज तक 5 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, दीवाली का यह उत्सव बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
 

Diwali 2026: दीवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाईदूज तक 5 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, दीवाली का यह उत्सव बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इसी पावन दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे।

इस वर्ष दीवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इन पांच दिनों के दौरान माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और गणेश जी की मुख्य रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि स्वप्न शास्त्र में भी दीवाली के आसपास आने वाले कुछ सपनों को बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विशेष सपनों के बारे में।

दीवाली के दौरान सपने में दीया दिखना

दीवाली त्योहार और दीपक का काफी गहरा संबंध है, इसी कारण से दीवाली को 'दीपोत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आपको भी अगर दीवाली के दौरान सपने में दीपक जलता दिखाई देता है, तो इसका अर्थ काफी अच्छा समझा जाता है।

ऐसे सपने का मतलब है कि आपकी जीवन से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। इसके साथ ही सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल सकती है। दीवाली के दौरान इस तरह का सपना देखना करियर और व्यापार में भी लाभदायक साबित हो सकता है।

सपने में मां लक्ष्मी की पूजा करना

दीवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि वो धन और सुख-समृद्धि की देवी हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने सपने में खुद को या परिवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब खत्म हो सकती है।

सपने में उल्लू का दिखाई देना

दीवाली के मौके पर सपने में उल्लू के दर्शन करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में उल्लू का दिखाई देना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है।

दरअसल हिंदू मान्यताओं में उल्लू को ही मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में यह सपना आर्थिक लाभ के संकेत देता है।

सपने में आतिशबाजी करना

दीवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा और दीपक जलाने के बाद आतिशबाजी की जाती है। ऐसे में अगर आप दीवाली के मौके पर सपने में खुद को परिवार के साथ आतिशबाजी करते हुए देखते हैं, तो इस तरह के सपनों को शुभ माना जाता है। ऐसे सपने इस बात का संकेत देते हैं कि, बहुत जल्द आपको आर्थिक समस्या और तनाव से मुक्ति दिला सकती है।

कार्तिक माह में आने वाले दीवाली के पांच दिन बेहद खास माने जाते हैं। इस दौरान आने वाले किसी भी तरह के सपने जीवन से जुड़े कोई न कोई खास संकेत जरूर देते हैं।