{"vars":{"id": "91925:5179"}}

गोपाष्टमी 2026: गौ माता की परिक्रमा किस दिशा से करें? जानें सही नियम और पूजा का शुभ फल!

सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है, जिसे हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था।
 

सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है, जिसे हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था।

इस अवसर पर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना करने, उन्हें हरा चारा खिलाने और परिक्रमा करने का विशेष विधान है। धार्मिक मान्यता है कि गौ पूजन करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और गाय की परिक्रमा करने से सभी तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य फल मिलता है।

हालांकि, शास्त्रों के अनुसार इस पूजा का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब इसे सही नियमों के साथ किया जाए। नियमों की अनदेखी करने से पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि गोपाष्टमी के दिन गौ माता की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए और परिक्रमा करते समय किस दिशा की ओर मुख रखना शुभ होता है।

गोपाष्टमी 2026 डेट और टाइम

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत - 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट से

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन - 18 नवंबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर को मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक

अमृत काल: शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक

गोपाष्टमी पर गौ माता की कितनी परिक्रमा करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ पूजन करने के बाद गौ माता की 7 या 11 परिक्रमा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। परिक्रमा शुरू करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना उत्तम होता है।

गौ माता की परिक्रमा करने के लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को चिंता और मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मान्यता के अनुसार, गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसके अलावा परिक्रमा करने के बाद गौ माता को चारा और गुड़ खिलाने से रिश्तों में मधुरता आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।