Govardhan Puja 2026: गाय के गोबर से क्यों बनाया जाता है गिरिराज पर्वत? जानें इस प्राचीन परंपरा का धार्मिक महत्व और रहस्य
Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मुख्य रूप से दिवाली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 10 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इसे 'अन्नकूट' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति प्रकट करने के लिए उन्हें 56 भोग अर्पित किए जाते हैं, जिससे उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस पर्व की मुख्य परंपरा घर के आंगन में गाय के गोबर से गिरिराज पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करना है। साथ ही इस दिन गायों की पूजा का भी विशेष विधान है।
अक्सर मन में यह सवाल उठता है कि आखिर गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से ही पर्वत और श्री कृष्ण की आकृति क्यों बनाई जाती है? आइए जानते हैं इस परंपरा के पीछे छिपे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में।
गाय के गोबर से क्यों बनाया जाता है गोवर्धन पर्वत?
गोवर्धन के दिन लोग अपने घर में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और यह परंपरा बेहद पुरानी है। महिलाएं गोबर से बने इस पर्वत की विधि-विधान के से पूजा करती हैं और उसे 56 लगाया जाता है। गाय के गोबर से ही इस दिन पर्वत बनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि श्री कृष्ण को गाय बेहद प्रिय थी।
इतना बी नहीं बल्कि गाय के गोबर के उपलों का इस्तेमाल भी भोजन तैयार करने के लिए किया जाता था। यही नहीं पूरे घर को गाय के जाता था जिससे किसी भी तरह की अशुद्धि दूर होती थी। आज के समय में भी गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाना घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और कृष्ण जी का आशीर्वाद पाने का एक माध्यम है।
गाय के गोबर से कैसे बनाया जाता है गोवर्धन पर्वत?
गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की एक बड़ी आकृति बनाती हैं और उसके साथ ही अन्य आकृतियां भी बनती हैं जैसे श्री कृष्ण का चित्र, गाय और बछड़े की आकृतियां। उसके बाद इन सभी चित्रों पर सिंदूर का टीका लगाया जाता है। गोवर्धन पर्वत पर ताजे फूल और कच्चा दूध चढ़ाया जाता है।
पूजा के बाद गोवर्धन पर्वत का क्या किया जाता है?
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा करनी चाहिए और उसके पास एक दीपक प्रज्वलित करके रखना चाहिए। शाम के समय पर्वत और अन्य आकृतियों के पूरे गोबर को एक साथ इकठ्ठा करके उसका एक पर्वत बनाएं। इस पर्वत के शिखर पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और इसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें।
इस पर्वत के सामने हाथ जोड़कर घर की खुशहाली की प्रार्थना करें। गाय के गोबर से बना गिरिराज पर्वत इस बात का संकेत देता है कि आपके घर के भीतर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो सके। आप इस गोबर के पर्वत को सुखाकर हवन में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे पौधों में भी डाल सकते हैं।
गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा करना और गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।