आज कैसा रहेगा आपका दिन ? देखें बुधवार, 7 अक्टूबर का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
मेष (Aries)
आज के दिन मेष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यावसायिक मामलों में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को नए ग्राहकों से अच्छा लाभ होगा और यात्रा के योग हैं। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ (Taurus)
नौकरीपेशा जातकों को टीमवर्क का पूरा लाभ मिलेगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में पुरानी कमियों और अटके कामों को सुधारने पर ध्यान दें। पार्टनरशिप में अत्यधिक भरोसे से बचें। पैसों के लेनदेन में सतर्कता बरतें।
मिथुन (Gemini)
आज के दिन इस राशि के जातकों को व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में मनचाहा लाभ होगा। ऑफिस के पेंडिंग प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। आपकी संवाद शैली और आत्मविश्वास से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। व्यर्थ के विवादों में न पड़ें।
कर्क (Cancer)
पैतृक संपत्ति व पारिवारिक मामलों में लाभ के योग हैं। व्यापार में पुराने ग्राहकों से बड़ा मुनाफा होगा। आज के दिन दूसरों की बातों में आकर व्यापारिक फैसला न लें। पुराने निवेश से लाभ होगा और आय में वृद्धि के योग हैं।
सिंह (Leo)
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत से पहचान मिलेगी, हालांकि फालतू के दिखावे और खर्चों से बचें।
कन्या (Virgo)
नई व्यावसायिक योजनाओं से लाभ होगा। लेकिन वित्तीय और लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर शांति और एकाग्रता से काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। निवेश में जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं।
तुला (Libra)
पार्टनरशिप के व्यापार में मुनाफा होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। आय और लाभ में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
करियर से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारी के प्रबल योग हैं। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत हैं।
धनु (Sagittarius)
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट से फायदा होगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों के सहयोग से नौकरी में उन्नति मिलेगी।
मकर (Capricorn)
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। अनजान व्यक्तियों के साथ आर्थिक लेनदेन से बचें। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर की राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर फोकस करें।
कुंभ (Aquarius)
व्यापार और साझेदारी के कामों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। वित्तीय फैसलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।
मीन (Pisces)
आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुका हुआ काम गति पकड़ेगा। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई काम या बड़ा फैसला न करें।