{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Kartik Month 2026 Calendar: 27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, जानें दिवाली, छठ, तुलसी विवाह समेत सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियां

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास को सभी महीनों में अत्यंत पवित्र, फलदायी और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरा महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु, उनके अवतार श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी के साथ-साथ माता तुलसी की आराधना को समर्पित होता है।
 

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास को सभी महीनों में अत्यंत पवित्र, फलदायी और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरा महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु, उनके अवतार श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी के साथ-साथ माता तुलसी की आराधना को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और स्नान-दान करने से सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 से हो रही है। इस पावन महीने में करवा चौथ से लेकर धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और लोक आस्था के महापर्व 'छ छठ' तक कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

कार्तिक मास 2026 के प्रमुख व्रतों और त्योहारों की तिथियां

27 अक्टूबर: मासिक कार्तिगाई

29 अक्टूबर: करवा चौथ, रोहिणी व्रत और वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी (इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।)

2 नवंबर: भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं।)

5 नवंबर: गोवत्स द्वादशी और रमा एकादशी व्रत

6 नवंबर: रमा एकादशी व्रत का पारण, धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत

7 नवंबर: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि और छोटी दिवाली

8 नवंबर: नरक चतुर्दशी, दीपावली (दिवाली), काली पूजा और दर्श अमावस्या

10 नवंबर: गोवर्धन पूजा (इस दिन गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा का विधान है।)

11 नवंबर: भाई दूज

13 नवंबर: लाभ चतुर्थी

14 नवंबर: लाभ पंचमी

15 नवंबर: छठ पूजा (पहला दिन - नहाय-खाय) और स्कंद षष्ठी

16 नवंबर: छठ पूजा (दूसरा दिन - खरना)

17 नवंबर: छठ पूजा (तीसरा दिन - अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य)

18 नवंबर: छठ पूजा (चौथा दिन - उगते हुए सूर्य को अर्घ्य और व्रत का समापन)

20 नवंबर: देवउठनी एकादशी (चातुर्मास समाप्त, मांगलिक कार्य शुरू)

21 नवंबर: तुलसी विवाह

22 नवंबर: रवि प्रदोष व्रत

23 नवंबर: वैकुंठ चतुर्दशी

24 नवंबर: देव दीपावली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा