{"vars":{"id": "91925:5179"}}

कार्तिक पूर्णिमा पर आकाश में क्यों जगमगाते हैं दीप? जानें आकाशदीप की परंपरा का पौराणिक रहस्य और भगवान विष्णु से इसका खास संबंध

हिंदू धर्म में सभी पूर्णिमा तिथियों में कार्तिक पूर्णिमा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा, पूरे कार्तिक महीने में एक अनूठी परंपरा भी निभाई जाती है, जिसके महत्व को लेकर अक्सर लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है।
 

हिंदू धर्म में सभी पूर्णिमा तिथियों में कार्तिक पूर्णिमा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा, पूरे कार्तिक महीने में एक अनूठी परंपरा भी निभाई जाती है, जिसके महत्व को लेकर अक्सर लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है।

यह 'आकाशदीप' प्रज्वलित करने की परंपरा है, जिसमें दीये को जमीन पर रखने के स्थान पर किसी ऊंचे स्थान पर लटकाया जाता है ताकि उसका प्रकाश आकाश की ओर फैल सके। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के दिन आकाशदीप जलाने का पुण्य और भी अधिक बढ़ जाता है। जानिए इस परंपरा का महत्व और इससे जुड़ी खास बातें।

क्या है आकाशदीप की परंपरा? 'आकाशदीप' शब्द 'आकाश' और 'दीप' के मेल से बना है, जिसका अर्थ है आसमान में रोशन होने वाला दीपक। कार्तिक मास में कई जगहों पर बांस के लंबे डंडे, घर की छत या किसी ऊंची जगह पर दीपक टांगकर जलाया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक महीने में आकाशदीप जलाने से देवी-देवताओं की कृपा और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। विशेष रूप से कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि को आकाशदीप प्रज्वलित करने से घर के समस्त पितृ दोष समाप्त होते हैं और पूर्वजों की कृपा बनी रहती है।

पितरों के लिए जलाया जाता है आकाशदीप आकाशदीप से जुड़ी एक मान्यता है कि इससे पितरों को शांति मिलती है। मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और कार्तिक के महीने में वो अपने लोक को वापस लौटते हैं।

आकाशदीप जलाने से पूर्वजों को अपनी राह प्रकाश में साफ़ दिखाई देती है और वो आसानी से वापस चले जाते हैं। यह पितरों के मार्ग को प्रकाशमय बनाने और उनके लिए सम्मान प्रकट करने के का एक माध्यम माना जाता है। इसी वजह से इस दीपक को थोड़ा ऊंचाई में जलाया जाता है।

भगवान विष्णु से जुड़ा है आकाशदीप का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक का पूरा महीने भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में दीपदान करने की विशेष परंपरा है। इस दौरान भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की आराधना के साथ आकाशदीप अर्पित करना पुण्यकारी माना जाता है। यदि भक्त श्रद्धापूर्वक दीपदान करते हैं, तो भगवान विष्णु की कृपा उनके जीवन में सदैव बनी रहती है।

यही नहीं इस उपाय से जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं भी दूर होती हैं। मुख्य रूप से यह दीपक कार्तिक पूर्णिमा की रात जलाना चाहिए और विष्णु जी का पूजन करना चाहिए।

वैसे तो कार्तिक महीने में दीपदान के साथ आकाशदीप जलाने का अपना अलग महत्व है, लेकिन यदि आप मुख्य रूप से कार्तिक पूर्णिमा की रात पूर्वजों के लिए आकाशदीप जलाएं, तो किसी भी तरह के पितृ दोष को दूर किया जा सकता है।