{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Margashirsha Month 2026: श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है मार्गशीर्ष, जानें कब से होगा शुरू और क्या है इसका खास महत्व!

हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष अत्यंत पावन माना जाता है, जिसे लोकभाषा में 'अगहन' के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, यह मास स्वयं भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। यही कारण है कि इस दौरान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-आराधना करने से न केवल समस्त पापों का नाश होता है, बल्कि अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
 
मार्गशीर्ष माह में किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष विधान है, जिसे करने से साधक को अत्यंत शुभ परिणाम मिलते हैं। नीचे विस्तार से जानिए कि मार्गशीर्ष का महीना कब से प्रारंभ हो रहा है, इसका आध्यात्मिक महत्व क्या है और इस दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए।

कब से शुरू होगा मार्गशीर्ष 2026 का महीना?

पंचांग के मुताबिक, इस बार मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 25 नवंबर से होने जा रही है। वहीं, इसका समापन 23 दिसंबर को होगा।

मार्गशीर्ष माह का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता की मानें तो, इस पवित्र माह में पवित्र नदी में स्नान, दान और दीपदान करना शुभ माना जाता हैं। साथ ही साधक के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। इसके साथ ही इस माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इसी वजह से इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गीता जयंती मनाई जाती है।

मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ शंख की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि शंख पूजन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

मार्गशीर्ष माह के नियम

मार्गशीर्ष माह में रोजाना पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो, तो घर पर ही नहाने वाले जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

इसके अलावा रोजाना गीता का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक गीता का पाठ करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है।

सुबह और शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण को अर्पित करें। मान्यता है कि तुलसी पूजन और भोग में तुलसी के पत्ते शामिल करने से प्रभु भोग को स्वीकार करते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं।

मार्गशीर्ष माह में मंदिर या गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करना चाहिए। इससे साधक को जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।