{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Vaikuntha Chaturdashi 2026: आज होगा हरि-हर का दिव्य मिलन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पावन पर्व का महत्व!

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पावन पर्व 23 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा-अर्चना करने का विधान है।
 

Vaikuntha Chaturdashi 2026: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पावन पर्व 23 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा-अर्चना करने का विधान है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान शिव ने काशी में भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था, यही कारण है कि यह दिन दोनों देवताओं के मिलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मध्यरात्रि में पूजन करने से साधक को मोक्ष और वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वैकुंठ चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त और इसकी संपूर्ण पूजा विधि।

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व आज यानी 23 नवंबर को मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर को सुबह 02 बजकर 36 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समापन: 23 नवंबर को रात 11बजकर 42 मिनट पर निशीथकाल पूजा मुहूर्त: रात 11 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 35 मिनट तक

अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रवि योग: सुबह 06 बजकर 50 मिनट से 02 बजकर 02 मिनट तक (24 नवंबर) वैकुंठ चतुर्दशी पूजा विधि

वैकुंठ चतुर्दशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त या निशीथकाल (मध्यरात्रि) में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और महादेव की प्रतिमा स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक कर श्रीहरि को पीला चंदन और शिव जी को भस्म लगाएं। इस दिन भगवान विष्णु को बेलपत्र व कमल के फूल और महादेव को तुलसी दल अर्पित करें। अंत में खीर का भोग लगाकर दीपक जलाएं और आरती करें।