तरावड़ी की लॉर्ड शिवा राइस मिल पहुंचे अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, चावल तैयार होने की प्रक्रिया को देखा

तरावड़ी की लॉर्ड शिवा राइस मिल पहुंचे अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, चावल तैयार होने की प्रक्रिया को देखा

तरावड़ी में विश्वविख्यात कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने वीरवार को लॉर्ड शिवा राइस मिल का दौरा किया। उन्होंने राइस मिल की कार्यप्रणाली को बेहद रुचि के साथ करीब से देखा। उन्होंने धान से चावल तैयार होने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तरावड़ी के चावल उद्योग की कार्यशैली, आधुनिक मशीनरी और चावल के निर्यात से जुड़ी बारीकियों को भी समझा।

राइस मिल पहुंचने पर लॉर्ड शिवा राइस मिल के प्रबंध निदेशक नरेश शर्मा, निदेशक राहुल शर्मा और निदेशक यश भारद्वाज ने गणमान्य लोगों एवं उद्योगपतियों की मौजूदगी में श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया गया। मिल के निरीक्षण के दौरान अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने चावल की प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने यह भी जाना कि धान मिल में पहुंचने के बाद किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरता है। किस प्रकार उसकी सफाई, छंटाई और प्रोसेसिंग होती है तथा तैयार चावल को किस तरह पैक कर देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान मिल के प्रबंध निदेशक नरेश शर्मा ने महाराज जी को राइस मिल की पूरी कार्यप्रणाली के साथ-साथ चावल के निर्यात से संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने मशीनों के संचालन और तकनीकी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने उद्योग की कार्यप्रणाली को ध्यानपूर्वक देखा और चावल उद्योग से जुड़ी विभिन्न जानकारियों में गहरी रुचि दिखाई। दौरे के दौरान बड़ी संख्या में उद्योगपति, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। उनके आगमन को लेकर राइस मिल परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का राइस मिल दौरा इसलिए भी खास रहा कि तरावड़ी को देशभर में चावल की नगरी के रूप में पहचान दिलाने वाले उद्योग को उन्होंने स्वयं करीब से देखा। धार्मिक कथा के साथ स्थानीय उद्योग और उसकी कार्यप्रणाली को जानने में महाराज जी की रुचि ने इस मुलाकात को विशेष बना दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment