नरवाना में अग्रवाल वैश्य समाज की छठी निशुल्क अरुणाय धाम बस यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Team Atal Hind10 August 20261 min read29 viewsजींद
नरवाना में अग्रवाल वैश्य समाज की छठी निशुल्क अरुणाय धाम बस यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना के तत्वाधान में नरवाना शहर के प्रमुख समाजसेवी राजेश सिंगला प्रॉपर्टी एडवाईजर द्वारा हुड्डा मार्किट से छठी निशुल्क अरुणाय धाम बस यात्रा रवाना की गई। इस अवसर पर अर्जुन गोयल अध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व माना गया है।

श्रद्धालु पूरे श्रावण मास में शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि राजेश सिंगला समाज के गणमान्य व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता लाला किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में इस बस यात्रा की शुरूआत की है। प्रैस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि भक्तजनों ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया व पुण्य प्राप्त किया।

उप प्रधान जॉनी सिंगला ने कहा कि स्वर्गीय किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में चलाई गई इस बस की पूरी व्यवस्था व सभी भक्तजनों को आराम से दर्शन जाते है एवं हर महीने की त्रयोदशी को इस बस यात्रा को चलाया जाता है। संस्था उपप्रधान जोनी सिंगला, संगठन सचिव अशोक गोयल, दिनेश मित्तल, दीपक गर्ग सहित सभी भक्तजनों ने मंदिर में प्रसाद वितरित किया। संस्था की पूरी टीम द्वारा समाजसेवी राजेश सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के लिए अनेक धार्मिक कार्यों की शुरुआत की है जिसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment