कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने पर्यटन विभाग के 380 ग्रुप-डी कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने पर्यटन विभाग के 380 ग्रुप-डी कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ में आज पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के 380 पदों पर नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पावन त्योहारों की भी शुभकामनाएं दी।

पर्यटन विभाग में 380 ग्रुप-डी कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के कुल 397 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिनमें लगभग 380 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों में सेवादार, किचन हेल्पर और माली के पद शामिल हैं। महिला कर्मचारियों को उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर के आसपास ही तैनाती देने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार अन्य नवनियुक्त कर्मचारियों को भी यथासंभव उनके घर के नजदीक स्टेशन दिए गए हैं।

पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती नीति के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार की नीति के तहत बिना खर्ची बिना पर्ची और पारदर्शी प्रक्रिया के योग्य युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी विभागों में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी है। इस अवसर पर हरियाणा एवं पर्यटन विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता, हरियाणा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक राजीव प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment