सहारनपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई काव्य संध्या, पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने साझा किए संस्मरण

सहारनपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई काव्य संध्या, पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने साझा किए संस्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री और जाने-माने कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर सहारनपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान और प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था विभावरी द्वारा अटल भारत काव्य समागम का आयोजन किया गया था। नेशन बिल्डर्स अकादमी के खचाखच भरे पतंजलि सभागार में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती देवालय में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस काव्य संध्या का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से किया गया और इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संस्थान के अधिष्ठाता नंद किशोर शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में ही गीतकार अमित कुमार ने पूरब-पश्चिम फिल्म का देशभक्ति गीत 'गीत है प्रीत जहां की रीत सदा....' गाकर पूरे सभागार में समा बांध दिया। इसके बाद डॉ. आर.पी. सरस्वत ने अपना देशभक्ति गीत 'घर-घर तिरंगा' प्रस्तुत किया, जिसके साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रोता भी सुर में सुर मिलाने लगे।

कवियों ने अपनी रचनाओं से बटोरी वाहवाही

कवि हरिराम पथिक ने अपनी रचना

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment