अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और आदर्श नई पीढ़ी को देंगे प्रेरणा : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और आदर्श नई पीढ़ी को देंगे प्रेरणा : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा : कैबिनेट मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी

नरेंद्र जेठी /नरवाना /16 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

    हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नरवाना स्थित अपने निवास स्थान पर रविवार को आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उन्होंने कहा कि 16 अगस्त 2018 का दिन देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था, जब देश ने एक महान राजनेता, प्रखर वक्ता और जननेता को खो दिया। कैबिनेट मंत्री ने वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अपने श्रद्धांजलि सन्देश में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष रहे और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली।

उन्होंने दिल्ली से लेकर गांवों की झोपड़ियों, आदिवासी क्षेत्रों और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक पहुंच बनाकर सर्वसमाज के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में भारत ने विकास तथा सामरिक क्षमता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश के विकास को गांवों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत हुई, जिसके माध्यम से दूर-दराज के गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का प्रयास किया गया। ग्रामीण विकास के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गयी। गरीब परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई व्यक्ति भूखा न सोए, सस्ती दरों पर गेहूं और चावल उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गये।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ग्रामीण और गरीब परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाने की दिशा में भी पहल हुई। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को संस्थागत ऋण व्यवस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियों का केंद्र हमेशा गांव, गरीब और किसान रहे। उन्होंने आगे कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण के माध्यम से  वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत की सामरिक शक्ति का पूरी दुनिया मे सामने अपना लोहा मनवाया। उनके कार्यकाल में कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनेता थे, जिनका सम्मान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में समान रूप से किया जाता था। उनकी भाषा में ओज, विचारों में स्पष्टता और व्यवहार में सरलता थी। वे लोकतांत्रिक परंपराओं और राजनीतिक शुचिता के प्रतीक रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, मण्डल अध्यक्ष दिनेश गोयल, भीम दनौदा, नगर पार्षद सत्यवान बेदी, गुरलाल रसींदा, डॉक्टर कृष्ण नैन, एडवोकेट राजेश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment