कैथल में बीए छठे सेमेस्टर का शानदार परिणाम, शगुन और पायल ने 9.80 SGPA के साथ किया टॉप

बी.ए. छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
कैथल /13 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की बी.ए. छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम 8 अगस्त 2026 को घोषित किया गया।
परीक्षा परिणाम में शगुन और पायल ने 9.80 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 छात्राओं ने 9.60 एसजीपीए प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। 9.60 एसजीपीए प्राप्त करने वाली छात्राओं में अन्नू रानी, अंशु, खुशी, किरन, कोमल, मुस्कान, परमजीत कौर, मोनिका, आशा रानी और परमजीत कौर शामिल हैं। वहीं 9 एवं 9 से अधिक एसजीपीए प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या 70 रही।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह शानदार परीक्षा परिणाम छात्राओं की मेहनत, लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान श्री जगदीश बहादुर खुरानिया ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी श्री नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षक वर्ग को शानदार परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि मेहनत एवं निरंतर प्रयास से छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।
प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष श्री पुनीत गुप्ता, सदस्य श्री निशांत खुरानिया एवं श्री सोमप्रकाश मंगल सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने शानदार परीक्षा परिणाम पर छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सायंकालीन प्राचार्या प्रभारी श्रीमती श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्राओं एवं शिक्षक वर्ग की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है।
इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक वर्ग से प्रो. राधिका, प्रो. सुदेश, प्रो. अंकिता, प्रो. शिल्पा, प्रो. दीप्ति, प्रो. हेमलता, प्रो. मोनिका, प्रो. ममता, प्रो. अनु, प्रो. सुरेश एवं प्रो. आचार्य सलिन्द्र उपस्थित रहे।