श्री गोगाजी धाम पर धूमधाम से मनेगा बाबा जाहरवीर का जन्मोत्सव, बर्फ़ानी गुफा में होंगे दर्शन

श्री गोगाजी धाम पर धूमधाम से मनेगा बाबा जाहरवीर का जन्मोत्सव, बर्फ़ानी गुफा में होंगे दर्शन

अलीगढ़ में श्री गोगा जी धाम महेन्द्र नगर निकट राठौर बगीची माधव रोड पर बाबा जाहरवीर जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम 5 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर बाबा जाहरवीर के भक्त बाबा का दुग्धाभिषेक करेंगे। साथ ही प्रातः 8 बजे से बेंड बाजों के साथ पोशाक चढ़ाएंगे। प्रातः 9 बजे हवन कार्यक्रम होगा जिसमे भक्त गोला अर्पित करेंगे। प्रातः 10 बजे बाबा जाहरवीर रथ मे सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। यह रथयात्रा श्री गोगाजी धाम से प्रारम्भ होकर राठौर बगीची, काली मंदिर होते हुए पुनः गोगाजी धाम पर संपन्न होगी। बाबा जाहरवीर जी को भोग अर्पित करने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन रहेगा।

बर्फ़ानी गुफा और अमरनाथ के होंगे दर्शन

श्री गोगाजी धाम के गद्दी संचालक विकास माधव ने बताया कि इस वर्ष बर्फीली गुफा के मध्य फूल बंगला सजा होगा जिसमे बाबा जाहरवीर भक्तों को दर्शन देंगे। साथ ही बाबा अमरनाथ जी के दर्शन भी भक्त लोग कर सकेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मंदिर परिसर में हुई विशेष बैठक

इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु एक बैठक मंदिर परिसर मे रखी गई। इस बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जिनमे बाबा विकास माधव, मनोरमा देवी माधव, गुरुमाता विजेता गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, डॉ विनोद भारद्वाज, शिव कुमार वार्ष्णेय मॉडर्न ब्रेड, विकास गुप्ता बालाजी, नवरतन वार्ष्णेय, पुनीत मित्तल, सुमित वार्ष्णेय रियल एस्टेट, अखिल वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, रामसेवक, राकेश गुप्ता, शुभम सक्सेना, दीपांशु सेठ, हिमांशु वार्ष्णेय, ओम सक्सेना, रवि विआ, शशांक वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता विक्टर, सुनील क्लासिक आदि शामिल रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment