कोसली के बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में भव्य जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

कोसली के बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में भव्य जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

अटल हिन्द/मनोज गोयल रेवाड़ी, 14 सितंबर। कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में हर वर्ष की भांति इस बार भी सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रात:काल मठ के महंत शिवपुरी महाराज व कोसली सरपंच रामकिशन जांगड़ा की देखरेख में पंडित रामचन्द्र व उसकी टीम द्वारा हवन किया गया। इस हवन में क्षेत्र कोसली व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने पूर्णाहूति डाली। इससे पूर्व रविवार की रात को मठ में बाबा की याद में जागरण का आयोजन किया गया था। इस जागरण में अनेक गायकों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।

वर्ष 2010 से यहां कोसली में लगातार हर वर्ष 14 सितंबर को भंडारा लगाया जाता है। इस भंडारे में कोसली क्षेत्र के श्रद्धालु और कोसली से बाहर कोसलिया गोत्र के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों से श्रद्धालुजन पहुंचते हैं। सभी श्रद्धालु बाबा की समाधि पर मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। मठ में सोमवार की सुबह से क्षेत्र के लगभग हजारों लोगों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ के महन्त बाबा शिवपुरी महाराज, पंचायत तथा समस्त गांव की देखरेख में किया जाता है।

भंडारे में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो सौ से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भाग लेकर कार सेवा की। गांव के दिल्ली पुलिस के जवानों ने हर वर्ष की भांति ठंडा मीठा जल पिलाकर सेवा की। इस अवसर पर उपमंडल के विभिन्न गांवों के सरपंच, गांव व इलाके के मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे। इसमें कोसली के विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, डॉ टीसी राव, कर्नल एसएस यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, उप मंडल अधिकारी ना. विजय कुमार यादव, उदयभान यादव, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, गुरूदत शर्मा, औमप्रकाश डाबला, सुभाष सेठ, सुबे नरेन्द्र यादव, अभय लम्बरदार, यदु यादव, नरेंद्र यादव, कैप्टन सूबेदार, महेन्द्र सिंह, पहलाद सिंह, रिंकु कोसलिया, संजय यादव, सतबीर यादव पंच, सुकर्मपाल यादव, लखन मास्टर, कृष्ण पंच, सतबीर पंच, राजीव यादव, रतन कुमार एडवोकेट, सेठ ईश्वर सिंह, प्रकाश यादव, धरमु जेई, शक्ति यादव, शारदा पंच, कैप्टन कर्म सिंह, सजन सिंह यादव, विजय आजाद, सतीश सरपंच, सोनू, अमित यादव, अशोक यादव, होशियार सिंह लम्बरदार, प्रदीप यादव, पर्थ की टीम, धर्मबीर जुड़ी, बलजीत यादव, महाबीर यादव सुधरना, देवेंद्र पच, नरेन्द्र पीटीआई, अनिल जांगडा, सुरेंदर लम्बरदार हेमंत राव कोसलिया, और कौसलगढ कोसली टीम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भंडारे में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment