बाबैन अनाज मंडी में प्रधान पद के चुनाव की सरगर्मी तेज, 21 अगस्त को आढ़तियों की अहम बैठक

बाबैन अनाज मंडी में प्रधान पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज
21 अगस्त को बाबैन अनाजमंडी के आढ़तियों की से होगी अहम बैठक
बाबैन/सुरेश अरोड़ा /19 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
बाबैन अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबैन मंडी में प्रधान पद के चुनाव को लेकर आढ़तियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ आढ़ती आपस में विचार-विमर्श कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
प्रधान पद को लेकर मंडी के आढ़तियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और सभी की निगाहें आगामी दिनों में होने वाली गतिविधियों पर टिकी हुई हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा या फिर आढ़तियों की आपसी सहमति से सर्वसम्मति से प्रधान का चयन किया जाएगा। इसको लेकर मंडी के आढ़तियों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

21 अगस्त को बुलाई गई आढ़तियों की बैठक
इस संबंध में जब मंडी प्रधान जगदीश ढींगरा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आगामी 21 अगस्त को आढ़तियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रधान पद सहित मंडी से जुड़े विभिन्न विषयों पर आढ़तियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और आपसी चर्चा के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।
जगदीश ढींगरा ने कहा कि बैठक में आढ़तियों की राय को प्रमुखता दी जाएगी। बैठक के बाद ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी कि प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा अथवा आढ़तियों की आपसी सहमति से सर्वसम्मति से प्रधान का चयन किया जाएगा।
चुनाव को लेकर बढ़ी उत्सुकता
गौरतलब है कि बाबैन अनाज मंडी क्षेत्र के किसानों के लिए प्रमुख मंडियों में शामिल है और यहां मंडी में आढ़तियों की एसोसिएशन की भूमिका भी अहम रहती है। ऐसे में प्रधान पद को लेकर होने वाली गतिविधियों पर मंडी के आढ़तियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की भी नजर बनी हुई है।
अब 21 अगस्त को होने वाली बैठक के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रधान पद के लिए चुनावी मुकाबला होगा या फिर आढ़ती आपसी भाईचारे और सहमति से नया प्रधान चुनेंगे।