बाबैन में संत रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा, नरेश सैनी बने प्रधान और नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान होगा शुरू

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बाबैन क्षेत्र के गांवों में आज निकाली गई कलश वंदन यात्रा
सुरेश अरोड़ा/ बाबैन /21 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बाबैन क्षेत्र के गांवों में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव लोगों को कलश के दर्शन करवाकर श्री गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। यह यात्रा गांव मंगोली जाटान से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव जोगी माजरा स्थित गुरु रविदास मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। बाबैन में कलश यात्रा के पहुंचने पर गांववासियों के द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कलश वंदन यात्रा और अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्ड़ी, मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी, बीएलए-1 सतबीर मंगोली, महामंत्री भीम सिंह बेरथला, महामंत्री अनिल टाटकी, सचिव प्रदीप कुमार, रिंकू कश्यप, रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान बरखा राम, बलिन्द्र सिंह, अमर सिंह नंबरदार, सुधीर बांगड़, सतीश कुमार, राम कुमार, कर्म चंद, जय सिंह रंगा, रवि रंगा, अभिषेक बांगड़, कर्ण कुमार के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया।
नरेश कुमार सैनी बने नंबरदार एसोसिएशन बाबैन के ब्लॉक प्रधान
बाबैन खंड के नंबरदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान रणबीर सिंह खैरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नरेश कुमार सैनी फालसंडा को दोबारा बाबैन ब्लॉक प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए परमिंदर सिंह इशरेहड़ी को उपप्रधान, मोहकम सिंह टाटकी को महासचिव, अमर सिंह बांगड़ बाबैन को सह सचिव, सोम प्रकाश को कोषाध्यक्ष तथा जगमाल फालसंडा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नंबरदार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के अन्य पद
इसके अलावा जगदीश चंद इशरेहड़ी को प्रेस प्रवक्ता, सुरेश कुमार को ऑडिटर, बलदेव चंद को सलाहकार, सुरेश टाटका को सह ऑडिटर तथा होशियार सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। जिला प्रधान रणबीर सिंह खैरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन से जुड़े नंबरदारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
सांसद नवीन जिन्दल जल्द करेंगे नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम ग्रासरूट स्तर पर कार्य कर रही है और टीम लाडवा हलके के गांव संघौर पहुंची। सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल जल्द ही नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।