उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ब्राह्मण समाज को 11 लाख रुपए और वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने 5 लाख रुपए देने की करी घोषणा
बाबैन, /3 /मई /सुरेश अरोड़ा:
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की पहचान भी हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे से है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचे, चाहे वह गरीब हो, किसान हो, मजदूर हो या महिला-हर किसी को आगे बढने का समान अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जीवन साहस, त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने यह संदेश दिया कि जब समाज में अन्याय और अधर्म बढ़ जाए, तब चुप रहना उचित नहीं, बल्कि उसके खिलाफ खड़े होना ही सच्चा धर्म है। उनके जीवन की यह शिक्षा आज भी हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हजारों साल पहले थी।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को बाबैन के रॉयल पैलेस में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी को ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ब्राह्मण समाज को 11 लाख रुपए और भाजपा वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही आश्वासन देते हुए बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सभी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूरा करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा व युवतियों को पुरस्कार भी दिए।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि यह पावन अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और आस्था का विषय है। यह दिन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे जीवन को नई दिशा देने वाला, हमें अपने कर्तव्यों और मूल्यों की याद दिलाने वाला विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम देख रहे हैं कि समाज तेजी से बदल रहा है।
आधुनिकता के इस दौर में हम कहीं न कहीं अपने संस्कारों और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में भगवान परशुराम जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि चाहे समय कितना भी बदल जाए, हमें अपने मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। सच्चाई, ईमानदारी और न्याय, ये ऐसे सिद्धांत हैं जो हमेशा हमें सही रास्ते पर ले जाते हैं।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि भगवान परशुराम जी ने हमें यह भी सिखाया कि शक्ति का उपयोग हमेशा अच्छे कार्यों के लिए होना चाहिए। आज के समय में हमें यह समझना होगा कि शिक्षा, ज्ञान और तकनीक हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं, और इनका उपयोग हमें समाज के विकास के लिए करना चाहिए। ऐसे आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ते हैं।
वरिष्ठ बाह्मण नेता जय भगवान शर्मा डी डी ने कहा कि सभी को भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे हम सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलेंगे, अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देंगे और एक मजबूत, समृद्ध और संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने मंच संचालन किया और ब्राह्मण सभा बाबैन ब्लॉक प्रधान कदम शर्मा ने बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ओर जय भगवान शर्मा डी डी का स्वागत करते हुए बाबैन में भगवान परशुराम धाम बनाने के लिए जगह देने बारे मांग उठाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, सीएम मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, जितेंद्र गर्ग,नायब सिंह पटाक माजरा , महामंत्री भीम सिंह, महामंत्री अनिल टाटकी नरेंद्र गोजरे,,पिपली मंडी प्रधान गुरुदत्त शर्मा, डा शालिनी शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपा शर्मा, रीना सैनी, डॉ फकीर चंद शर्मा, सुरेंदर शर्मा, गंगा नन्द शर्मा, कृष्ण शर्मा झंडोला, उपदेश शर्मा, राजेश शर्मा, सोम प्रकाश, डॉ. लोहित, आनंद शर्मा जालखेड़ी, रोहित शर्मा, किरण शर्मा, ओम प्रकाश विंट, सुभाष मोदगिल, संजय कौशिक, महिंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र मोदगिल, छतरपाल शर्मा, राज कुमार शर्मा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Add A Comment


