तरावड़ी में स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन की 29वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, आपातकाल का किया गया जिक्र

तरावड़ी में स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन की 29वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, आपातकाल का किया गया जिक्र

तरावड़ी शहर स्थित किसान डेयरी फार्म पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बाबू मूलचंद जैन जी की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगरपालिका पार्षदों, किसानों, गणमान्य लोगों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्रप्रेम, ईमानदारी, सादगी और समाजसेवा के आदर्शों को याद किया।

रामसिंह चौधरी ने कही यह बात

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय बाबू मूलचंद जैन जी का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबू मूलचंद जैन ने कभी किसी के प्रति बदले की भावना नहीं रखी, बल्कि हमेशा देशहित, समाजहित और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए कार्य किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रामसिंह चौधरी ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में भी बाबू मूलचंद जैन जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया तथा इस दौरान जेल भी गए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विचारों और राष्ट्रभक्ति का साथ नहीं छोड़ा। यही दृढ़ता और साहस उनके व्यक्तित्व को अलग पहचान देता है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बाबू मूलचंद जैन के आदर्श

उन्होंने कहा कि उनकी 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके बताए आदर्शों को याद करने की आवश्यकता है। बाबू मूलचंद जैन ने सदैव ईमानदारी, देश सेवा, वफादारी और बिना किसी भेदभाव के समाज के लिए कार्य किया। उनके जीवन के मूल सिद्धांत और प्रेरणादायक विचार 29 वर्ष बाद भी लोगों के बीच जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे।

रणदीप चौधरी का संबोधन

मार्केट कमेटी तरावड़ी के चेयरमैन रणदीप चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन जी ने राष्ट्रभक्त बनकर काम किया और उनका जीवन समाज के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों को केवल पुण्यतिथि पर याद करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मार्किट कमेटी चौधरी रणदीप चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह चौधरी, किसान डेयरी फार्म के संचालक एवं प्रगतिशील किसान नरेश चौधरी, रणजीत भारद्वाज, नवदीप चौधरी, कुलदीप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय बाबू मूलचंद जैन जी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Share:

Comments

Leave a comment