बागपत में हरिद्वार से डाक कांवड़ लाते समय हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के सोनीपत के कांवड़ियों की थार गाड़ी सहित आठ वाहन सीज

Team Atal Hind11 August 20261 min read25 viewsउत्तरप्रदेश
बागपत में हरिद्वार से डाक कांवड़ लाते समय हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के सोनीपत के कांवड़ियों की थार गाड़ी सहित आठ वाहन सीज

बागपत जिले में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आते समय हुड़दंग मचा रहे कांवड़ियों की थार गाड़ी सहित आठ वाहनों को पुलिस ने सीज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इस कार्रवाई से कांवड़ मार्ग पर हड़कंप मच गया है।

सोमवार रात को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रही भारी संख्या

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आने वालों की सोमवार रात को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर संख्या काफी ज्यादा रही। वहां कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सोमवार रात को सीओ अंशु जैन पुलिस बल के साथ तैनात रहीं। डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को पुलिस लगातार समझाकर रवाना करती रही।

बड़ौत की तरफ जाने की जिद पर अड़े रहे कांवड़िए

वहीं कुछ कांवड़ियों के जत्थे बार-बार पुलिस से बड़ौत की तरफ से जाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर उनको बराल मार्ग से निकाला। कई वाहनों के नंबर प्लेट पर बंधे कपड़े को हटाकर आगे भेजा गया। वहीं हुड़दंग मचाते हुए चल रहे कई कांवड़ियों के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

सोनीपत के कांवड़ियों के वाहन हुए सीज

सीओ के अनुसार एक थार गाड़ी, तीन पिकअप और तीन बाइकें सीज की गई हैं। यह सभी वाहन हरियाणा के सोनीपत जिले के कांवड़ियों के थे। इसके अलावा पुलिस द्वारा कई अन्य वाहनों के चालान भी किए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment