बाबैन अनाज मंडी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, विनोद सिंगला बने प्रधान

बाबैन अनाज मंडी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
बाबैन/01 सितंबर 2026/सुरेश अरोड़ा/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
बाबैन अनाज मंडी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडी प्रधान विनोद सिंगला के कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडी प्रधान विनोद सिंगला ने की। बैठक के दौरान मंडी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आढ़तियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी आढ़तियों की सर्वसम्मति से एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम
नवनियुक्त मंडी प्रधान विनोद सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि लाभ सिंह अंटाल को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरेश सैनी, राजेश कुमार छलोंदी और अवतार सिंह नारंग को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। मंडी में कीमती लाल खुराना व कृष्ण लाल मक्कड़ को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र गर्ग व बलिहार सिंह को सलाहकार, धर्मवीर सुनारियों को सचिव, सोनू सैनी व विशाल कालड़ा को सहसचिव तथा महेश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्य और उद्देश्य
मंडी प्रधान विनोद सिंगला ने बताया कि कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में नीरज कुमार, विक्रम सिंह, मनदीप सिंह, अश्वनी कुमार, अजय शर्मा झंडौला, निरंजन सिंह रामपुरा, नीरज मित्तल, रामबीर प्रजापत, सुमित कुमार, बिंदल, बलकार सैनी व सुरेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है। मंडी प्रधान विनोद सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी मंडी के आढ़तियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। अनाज मंडी के विकास, व्यापारियों की सुविधाओं तथा मंडी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी आढ़तियों के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।