अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन के प्रधान पद का चुनाव बुधवार को, 120 मतदाता करेंगे फैसला

अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन के प्रधान पद का चुनाव बुधवार को, 120 मतदाता करेंगे फैसला

अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन के प्रधान पद का चुनाव बुधवार को, 120 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

सुरेश अरोड़ा /बाबैन /25 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन की नई कमेटी के प्रधान पद के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न होगा। प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में केवल दो उम्मीदवार हरिकेश सैनी और विनोद सिंगला आमने-सामने हैं। दोनों उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंडी एसोसिएशन के कुल 120 मतदाता करेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मतदान और मतगणना का समय

प्रधान पद के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी और मतगणना पूरी होते ही प्रधान पद का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विनोद सिंगला।

हरिकेश सैनी

चुनाव कमेटी का गठन

प्रधान पद का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए उपदेश शर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी चुनाव से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ-साथ मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को संपन्न करवाएगी।

उम्मीदवारों के बीच मुकाबला और व्यापारियों में उत्साह

प्रधान पद के लिए दोनों उम्मीदवारों हरकेश सैनी व विनोद सिंगला के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से मंडी के व्यापारियों में खासा उत्साह और सरगर्मी बनी हुई है। दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रखी है और मंडी में मतदाताओं से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। अब बुधवार को मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा कि मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद की कमान हरकेश सैनी के हाथ आती है या विनोद सिंगला बाजी मारते हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बेहद रोचक होने के कारण व्यापारियों के साथ-साथ मंडी से जुड़े लोगों की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं।

Share:

Comments

Leave a comment