सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग
हरियाणा में छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 60 प्रतिशत बंद हो गई है- बजरंग गर्ग
सरकार द्वारा व्यापारी व उद्योगपतियों को कोई सुविधा ना देने के कारण भारी मात्रा में उद्योग बंद हो चुके हैं- बजरंग गर्ग
सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए- बजरंग गर्ग
हरियाणा में व्यापार व उद्योग बढ़ने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा- बजरंग गर्ग
जीएसटी विभाग के अधिकारी निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों को नाजायज तंग कर रहे हैं- बजरंग गर्ग
जीएसटी विभाग के अधिकारी व्यापारी व उद्योगपति को चेकिंग का डर दिखाकर पैसे ऐठ रही है- बजरंग गर्ग
देश व प्रदेश का व्यापारी व उद्योगपति ईमानदारी से सरकार को हर प्रकार का टैक्स दे रहा है- बजरंग गर्ग
जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को नाजायज तंग किया तो उनके खिलाफ व्यापार मंडल मोर्चा खोल देगा- बजरंग गर्ग
जींद /14 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता उचाना अनाज मंडी में हुई। मीटिंग में व्यापारियों की समस्यायों पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है।
हरियाणा में छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 60 प्रतिशत बंद हो गई है जबकि गांव स्तर पर पहले छोटे व मध्यम उद्योग जिसमें हैंडलूम, नमकीन, बेकरी, पलंग, निवार, कुलर, साबुन, सरफ आदि भारी मात्रा में हुआ करते थे मगर सरकार द्वारा व्यापारी व उद्योगपतियों को कोई सुविधा न देने के कारण भारी मात्रा में उद्योग बंद हो चुके हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए।
हरियाणा में व्यापार व उद्योग बढ़ने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जिससे हरियाणा में बेरोजगारी कम होगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारी निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों को नाजायज तंग कर रहे हैं। जीएसटी विभाग के अधिकारी व्यापारी व उद्योगपति को चेकिंग का डर दिखाकर पैसे ऐठ रही है। सरकार को जो भी भ्रष्ट अधिकारी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
देश व प्रदेश का व्यापारी व उद्योगपति ईमानदारी से सरकार को हर प्रकार का टैक्स दे रहा है। ऐसे में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा बार-बार व्यापारियों को नाजायज तंग करना उचित नहीं है अगर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को तंग किया तो उनके खिलाफ व्यापार मंडल मोर्चा खोल देगा।
हम ईमानदार अधिकारियों का सम्मान करते हैं मगर भ्रष्ट अधिकारियों को किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रोशन लाल गगोडिया, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, पार्षद भारत भूषण,
अग्रवाल जनहित समिति के प्रधान राम निवास, जैन संस्था के प्रधान दयानन्द मित्तल, महेन्द्र लोधर, प्रसोतम मित्तल, हनुमान कापड़ो, , निरंजन गर्ग, सतपाल गर्ग, सुरेन्द्र गर्ग, विजय बंसल, सोनू गर्ग
आदि व्यापारी प्रतिनिधि ने अपने विचार रखें।