चार माह बाद बालक कृष्ण को मिला परिवार, राज्य अपराध शाखा की मदद से माता-पिता का चला पता

चार माह बाद बालक कृष्ण को मिला परिवार, राज्य अपराध शाखा की मदद से माता-पिता का चला पता

लाडवा में चार माह बाद बालक कृष्ण को मिला परिवार, राज्य अपराध शाखा की मदद से माता-पिता का चला पता

बोलने-सुनने में कठिनाई के कारण पहचान थी चुनौतीपूर्ण

लाडवा/मानव गर्ग /03 सितंबर  2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

लाडवा में लगभग चार माह बाद परिवार से बिछड़े बालक कृष्ण को आखिरकार अपने माता-पिता का साथ मिल गया है। बोलने और सुनने में कठिनाई होने के कारण बालक की पहचान कर उसके परिवार का पता लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

बालक कृष्ण की पहचान और परिवार की तलाश की चुनौती

जीवन में विश्वास संस्था, बाल आश्रम लाडवा की देखभाल और लगातार किए गए प्रयासों के साथ राज्य अपराध शाखा कुरुक्षेत्र के सहयोग से बालक के माता-पिता का पता लगाने में सफलता मिली है। आवश्यक दस्तावेजों एवं सत्यापन के बाद बालक को उसके माता-पिता सहित बाल कल्याण समिति कुरुक्षेत्र के समक्ष पेश किया गया। बालक कृष्ण को 5 जून को बाल कल्याण समिति कुरुक्षेत्र के आदेशानुसार देखभाल एवं संरक्षण के लिए जीवन में विश्वास संस्था के बाल आश्रम लाडवा में रखा गया था। बालक को बोलने एवं सुनने में कठिनाई होने के चलते उसकी पहचान और परिवार की जानकारी जुटाना आसान नहीं था। संस्था ने बालक की सुरक्षा, देखभाल और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए उसके परिवार की तलाश के प्रयास लगातार जारी रखे।

राज्य अपराध शाखा के सहयोग से मिला माता-पिता का पता

इसी क्रम में 3 सितंबर को राज्य अपराध शाखा कुरुक्षेत्र के सहयोग से बालक कृष्ण के माता-पिता का पता लगाने में सफलता मिली। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान बालक की पहचान तथा उसके माता-पिता के साथ पारिवारिक संबंधों की पुष्टि हुई। वहीं पारिवारिक संबंधों की पुष्टि होने के बाद बालक कृष्ण को उसके माता-पिता के साथ बाल कल्याण समिति कुरुक्षेत्र के समक्ष पेश किया गया। समिति की ओर से बालक के संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

संस्था के संस्थापक का बयान और आभार

वहीं जीवन में विश्वास संस्था के संस्थापक शीशपाल मंढान ने कहा कि किसी बच्चे को सुरक्षित वातावरण देना और उसे उसके परिवार से दोबारा मिलाने में सहयोग करना समाज सेवा का बेहद संवेदनशील दायित्व है। संस्था बाल संरक्षण, बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और उनके सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बालक कृष्ण की पहचान एवं उसके परिवार का पता लगाने में सहयोग के लिए राज्य अपराध शाखा कुरुक्षेत्र, बाल कल्याण समिति कुरुक्षेत्र और संबंधित विभागों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी परिवार से बिछड़े और जरूरतमंद बच्चों की सुरक्षा एवं उनके परिवार से पुनर्मिलन के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करती रहेगी।

Share:

Comments

Leave a comment