बलवीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मोहाली में दर्जनों युवा कांग्रेस परिवार में हुए शामिल

मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से पहुंचे 60 से 70 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। यह सभी युवा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सरदार बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार में शामिल हुए। यह कार्यक्रम फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उनके कार्यालय में आयोजित किया गया था। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंजाब माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के कन्वीनर और जुझार नगर सेइमरान खान हैप्पी मलिक जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले इन युवाओं कासरदार बलबीर सिंह सिद्धू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं का लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आम लोग कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और उसकी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही आम जनता के अधिकारों, युवाओं के भविष्य, रोजगार सृजन, विकास कार्यों और आपसी भाईचारे के लिए अपनी आवाज बुलंद की है।
पंजाब के भविष्य को लेकर चिंतित है आज की युवा पीढ़ी
पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी पंजाब के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है। युवा अब ऐसी राजनीति चाहते हैं जो केवल कागजी वादों तक ही सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आम जनता की समस्याओं को गहराई से समझें और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
मौके पर मौजूद रहे कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
इस मिलन समारोह के दौरान कई दिग्गज नेता और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मेयरसरदार अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सरदार कंवरवीर सिंह रूबी सिद्धू, जुझार नगर से बाबा कश्मीर सिंह जी, बाबा नरेंद्र जी, सरदार मुख्तियार सिंह जी और जुझार नगर के पूर्व सरपंच राजू जी सहित कई अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं के नाम
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख युवाओं मेंप्रिंस शर्मा, अयान, अभी, हर्ष शर्मा, हर्ष प्रीत, रमनजोत, हर्षदीप जस्सल, जसकीरत सिंह, प्रेम, किरत, हरसिमरन, सुखमनजोत सिंह, संदीप कुमार, कार्तिक, शुभम, सुधीर, भट्टी, सोनू, विष्णु, विश्व, आकाश, पार्थ, दिवांशु, हरजोत, अर्शप्रीत, मनिंदर, निक्षित, रसन, गुरजाप, चेतन, अभिषेक, अरूष, गुरनूर, दर्शन, मनमीत और उनके अन्य युवा साथी शामिल रहे।