राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता बलजीत जांगड़ा का नागरिक अभिनंदन, शिक्षाविदों ने दी बधाई और हरियाणा सरकार का जताया आभार

राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता बलजीत जांगड़ा का नागरिक अभिनंदन
शिक्षाविदों व गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई, हरियाणा सरकार का जताया आभार
नरेंद्र जेठी /नरवाना /07 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समर्पित शिक्षक बलजीत जांगड़ा को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिक्षा जगत और सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा योग्य शिक्षक की प्रतिभा को पहचान कर सम्मानित करने के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, राह ग्रुप फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष व शहरी शिक्षा समिति के महासचिव राजेश टांक दनौदा, शहरी शिक्षा समिति के प्रधान डॉ. अमित सैन, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के निजी सचिव जसबीर नैन, राह ग्रुप फाउंडेशन नरवाना के प्रधान डॉ. प्रदीप नैन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जयपाल बंसल, मानव सेवा समिति के प्रधान कैलाश सिंगला, कोषाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य डॉ. भूप सिंह, बलजीत गोयत, रविंद्र मित्तल, किताब सिंह मोर, नगर पार्षद अमरजीत बबलू, डॉ. टिंकू, रूपेंद्र गोयत, महासचिव अश्विनी नैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरवाना के प्रधान वीरेंद्र बेनीवाल, उझाना खंड के प्रधान कृष्ण सैनी, पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग, अर्जुन गोयल और पूर्व प्राचार्य सुरेश मित्तल शामिल रहे।
इस अवसर पर राह ग्रुप फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं शहरी शिक्षा समिति के महासचिव राजेश टांक दनौदा ने बलजीत जांगड़ा को बधाई देते हुए कहा कि बलजीत जांगड़ा को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण शिक्षक समाज और नरवाना क्षेत्र की शैक्षणिक गरिमा का सम्मान है। उन्होंने शिक्षण कार्य को मात्र पेशा न मानकर राष्ट्र निर्माण का पावन दायित्व समझा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार शिक्षण पद्धतियों और विद्यालयी परिवेश को उत्कृष्ट बनाने में उनका योगदान अनुकरणीय है। यह पुरस्कार उनके वर्षों के निष्काम परिश्रम और समर्पण की सच्ची पहचान है। उनकी यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।
राजेश टांक दनौदा एवं उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत शिक्षक बलजीत जांगड़ा के नाम की राज्य पुरस्कार के लिए अनुशंसा करने पर हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे कर्मठ शिक्षकों को पहचान कर राज्य स्तर पर मंच देना सरकार का एक सराहनीय कदम है, जिससे प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षण तंत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा अध्यापक को पुरस्कार मिलने पर अध्यापक बलजीत सिंह को नरवाना शहर की जानी मानी संस्थाओं मुकेश यादगार समिति, किशोर कुमार समृति मंच, सा रे गा मा सांस्कृतिक मंच, भाविप केशव शाखा, विश्वकर्मा समाज व अन्य संस्थाओं ने भी बहुत बहुत खुशी जताई है तथा बलजीत सिंह के गांव घासो, डूमरखा व स्कूल में जश्न का माहौल है।
इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ ने अध्यापक की भूरी-भूरी प्रंशसा की है। नरवाना वासी राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला डूमरखा के जेबीटी शिक्षक बलजीत सिंह को यह राज्य शिक्षक पुरस्कार पंचकूला के लोकनिर्माण विंभाग के सभागार में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने अपने कर कमलों से शिक्षक बलजीत सिंह को मिला ।
राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 को प्राप्त करने वाले जिला जींद के एक मात्र जे बी टी अध्यापक है। यह पुरस्कार अध्यापक श्री बलजीत सिंह की कड़ी मेहनत, परिश्रम व लग्न का परिणाम है । शिक्षा के साथ-साथ बलजीत सिंह विभिन्न जनहित व सामाजिक कार्यो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते है, अध्यापक बलजीत सिंह ने समाज के लोगों के साथ मिलकर विद्यालय में पीने के पानी की टंकी , वाटर कूलर व सोलर पैनल आदि लगवाकर विद्यार्थियों के लिए सुविधाएँ जुटाई।
अध्यापक बलजीत सिंह ने स्वयं के खर्चे पर बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला , राज्य स्तर पर लगातार चार वर्षों तक पुरष्कार दिलवाए जिसके परिणाम स्वरुप विद्यालय के बच्चे आज जहाँ भी जाते हैं अपना परचम लहराते हैं। यही नहीं इन्होने विद्यालय की छात्र संख्या को बढ़ाने पर अत्याधिक प्रयास किये। दाखिलों के समय घर-घर जाकर प्राइवेट स्कूलों से बच्चों के दाखिले सरकारी विद्यालय में करवाये और उच्च परिणाम दिए। अभिभावक अध्यापक की कार्यशैली से सदा खुश रहते हैं।
साथ में अध्यापक नई नई तकनीकों से पढ़ाने में विश्वास रखते हैं, निपुण कार्यक्रमों में नई नई शिक्षण सामग्री व टी. एल. एम. बनाकर बच्चों में ज्ञान का संचार करते हैं जिसके परिणाम स्वरूप 2024 में बेस्ट प्रिंटरिच रूम व बेस्ट टी. एल. एम. का पुरष्कार जिला स्तर पर प्राप्त किया। प्रार्थना सभा में भी बच्चों को अनुशासन स्वच्छता , खेलों का महत्व, पर्यावरण आदि पर भी समय -समय पर जानकारी देते रहते हैं। इस प्रकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लगातार प्रयासों के मद्देनजर शिक्षा विभाग हरियाणा ने अध्यापक को राज्य पुरस्कार के लिए नामांकित किया।