नरवाना में स्व लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में 57वीं निःशुल्क बनभौरी धाम बस यात्रा रवाना

अग्रवाल जन जागरण मंच नरवाना के तत्वावधान में प्रतिष्ठित सिंगला परिवार द्वारा स्व. लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 57वीं निःशुल्क बस यात्रा रवाना की गई है। पिछले कई वर्षों से सिंगला परिवार द्वारा यह जनसेवा निरंतर रूप से जारी रखी जा रही है। इस बस यात्रा को त्रिवेणी चौक, हुड्डा मार्किट नरवाना से शहर के समाजसेवी एवं स्व. लाला धर्मपाल सिंगला के प्रिय राजेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दयाकिशन द्वारा राजेंद्र शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
राजेंद्र शर्मा और सिंगला परिवार के विचार
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सिंगला परिवार द्वारा लाला जी की स्मृति में कई वर्षों से चलाई जा रही निःशुल्क बनभौरी धाम बस यात्रा का लाभ समस्त नरवाना वासियों को मिल रहा है। इस यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग के श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। स्व. लाला धर्मपाल सिंगला के बड़े पुत्र रोहतास सिंगला ने बताया कि निःशुल्क बस यात्रा प्रत्येक माह अमावस्या के बाद पहले रविवार को रवाना की जाती है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को पहले अपना पंजीकरण करवाना होता है।
कैलाश सिंगला का बयान और यात्रा का महत्व
प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जयराम अस्पताल के प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि पिता परिवार के लिए मार्गदर्शक होते हैं और उनका मान-सम्मान सदैव बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्व. लाला धर्मपाल सिंगला की स्वेच्छानुसार ही प्रतिमाह यह निःशुल्क बस यात्रा चलाई जा रही है। माता रानी के दर्शन करवाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता और बनभौरी धाम हमारा पैतृक धाम है। उन्होंने माता रानी से सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करते हुए कहा कि माता रानी का असीम आशीर्वाद और स्नेह सभी पर सदैव बना रहे।
श्रद्धालुओं में उत्साह और भजन गायन
शहरवासियों द्वारा सिंगला परिवार के इस पुनीत जनसेवा की चारों ओर सराहना की जा रही है। यात्रा के दौरान भक्तजनों ने कैलाश सिंगला को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस पुनीत कार्य से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है और विशेष रूप से अनेक बुजुर्गों को माता रानी के धाम के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यात्रा के दौरान दयाकिशन उर्फ बंसी द्वारा माता रानी के भजनों का गुणगान किया गया। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए बनभौरी धाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महासचिव दीपक सिंगला, उपप्रधान कृष्ण गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सतीश गर्ग, गर्वित सिंगला, सूरज गर्ग, दक्ष सिंगला, देवीराम गर्ग प्रधान पेस्टिसाइड, ओमदत्त शर्मा मीडिया प्रभारी पेस्टिसाइड, प्रमोद, मुकेश अग्रवाल, रतन गर्ग सहित मां बनभौरी धाम के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।