बावल ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में 16 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

बावल ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में 16 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

रेस्ट हाउस बावल में बुधवार को बावल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में आगामी 16 सितंबर को बावल स्थित ममता पैलेस में शाम 3 बजे आयोजित होने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में संगठनात्मक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आगमन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, नीलम भंगवाड़िया, नगर पालिका चेयरमैन बावल वीरेंद्र महलावत, और बावल ब्लॉक प्रधान चेतराम रेवाड़िया उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने 16 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हुई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment