राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न
नरेंद्र जेठी/नरवाना /29 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में आज शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों तथा उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
शिक्षक-अभिभावक बैठक में हुई चर्चा
अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और अनुशासन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय और उन्होंने अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों की नियमित पढ़ाई, गृहकार्य, अनुशासन और विद्यालय में उनकी उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और कमजोर विषयों की जानकारी दी। शिक्षकों ने नियमित उपस्थिति तथा कक्षा में प्रदर्शन के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय द्वारा आयोजित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
अभिभावकों का मिला सहयोग
अभिभावकों ने भी विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार, प्राध्यापक सुनील कुमार, विजेंद्र सिंह व रामधन तथा अध्यापक कुमारी राजबाला, श्रीमती पूनम, श्रीमती सुनीता, श्रीमती किरण, दिलबाग, हरदीप, राकेश, रविंद्र, बिंटू एवं सुनील सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।