नरवाना में 28 सितंबर को होगा भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विशेष सेमिनार

नरवाना में 28 सितंबर को होगा भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विशेष सेमिनार

28 सितंबर को भगत सिंह की 119वीं जयंती पर होगा सेमिनार

‘भगत सिंह के विचारों का भारत और वर्तमान दौर’ विषय पर होगी चर्चा

नरेंद्र जेठी /नरवाना शहर /12 सितंबर 2026  /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह अध्ययन केन्द्र, नरवाना में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘भगत सिंह के विचारों का भारत और वर्तमान दौर’ रखा गया है। इस संबंध में संचालन समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी जानकारी समिति के सदस्य सुरेश कुमार ने दी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता मा. बलजीत सिंह मांडी ने की।

सेमिनार के मुख्य वक्ता और विषय

इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व छात्र नेता एवं सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक शामिल होंगे। सेमिनार में साम्राज्यवाद, सांप्रदायिकता, जातिवाद और अन्य विभाजनकारी प्रवृत्तियों के खिलाफ भगत सिंह के विचारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वर्तमान दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर भी विचार किया जाएगा। वक्ताओं के अनुसार भगत सिंह हमेशा वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और शोषण मुक्त समाज के पक्षधर रहे हैं। उनके विचार आज के समय में भी युवाओं और पूरे समाज के लिए बेहद प्रेरणादायी हैं।

भगत सिंह का व्यक्तित्व और विचार

भगत सिंह केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं थे, बल्कि वे एक गंभीर विचारक, लेखक और सजग युवा नेता भी थे। वे हमेशा से एक शोषण मुक्त, न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण और समाजवादी व्यवस्था के बड़े समर्थक रहे हैं।

आयोजन की लंबी परंपरा

संचालन समिति के संयोजक सतबीर खरल एवं मा. सतबीर सिंह ने मीटिंग को संबोधित करते हुए बताया कि यह अध्ययन केन्द्र पिछले 26 वर्षों से लगातार जन सहयोग के माध्यम से भगत सिंह की जयंती पर ऐसे सेमिनार और विचार गोष्ठियां आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष भी इसी पुरानी परंपरा के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में करीब 300 लोगों के भाग लेने की संभावना जताई गई है। बैठक के दौरान सतबीर खरल, मा. बलजीत सिंह, मा. सतबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, नरेश दनौदा, मा. होशियार सिंह, सुरेश कुमार, जय भगवान सिंगला, महासिंह श्योराण, मा. प्रमोद कुमार, विक्रम सिंह संधू और जगवंती समेत कई समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment